Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत
    Featured

    भारत के एक्शन लेते ही पाकिस्तान में मचा हड़कंप, हाफिज सईद की सुरक्षा में ISI ने झोंकी ताकत

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260822 085054 4261
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मुंबई  में हए 26/11 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर बड़ी खबर आई है. पाकिस्तान में उसकी सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. भारत जब उसके ऊपर मुकदमा शुरू करने जा रहा है, तभी ये फैसला हुआ है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के कई खुफिया आकलनों का हवाला देते हुए, दावा करती है कि सईद पर खतरे की आशंका बढ़ने के बाद पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) ने उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में सईद को निशाना बनाने की कई कोशिशें हुई हैं. उसके कई करीबी सहयोगी भी मारे जा चुके हैं. इसके बाद पाकिस्तानी खुफिया तंत्र को आशंका है कि अब सईद खुद बड़ा निशाना हो सकता है.

    ISI ने बढ़ाई सुरक्षा

    हाफिज सईद की सुरक्षा तब बढ़ी है जब भारत में उसके खिलाफ मुकदमा शुरू हो गया है. उसकी गैरमौजूदगी में मुकदमा चलेगा. रिपोर्ट के मुताबिक, एक खुफिया ब्यूरो अधिकारी ने बताया कि हालिया सुरक्षा समीक्षा के बाद सईद के आसपास तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है. लश्कर-ए-तैयबा के जो लोग उससे मिलने पहुंचते हैं, उन्हें भी कड़ी सुरक्षा जांच और स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल के महीनों में सईद को लेकर खतरे की धारणा कई गुना बढ़ी है. यही वजह है कि उसकी आवाजाही पर भी रोक कड़ी कर दी गई है.

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद सईद की आवाजाही पर रोक?

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर और सईद को निशाना बनाने की कई कथित कोशिशों के बाद ISI ने उसे बाहर निकलने से पूरी तरह रोक दिया है. एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ‘ऑपरेशन सिंदूर और हाल के महीनों में उस पर हुए कई हत्या के प्रयासों के बाद ISI ने उसके बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी है.’ इसका असर लश्कर-ए-तैयबा के संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी पड़ रहा है. सईद पहले आतंकी संगठन की ट्रेनिंग और कट्टरपंथ फैलाने वाले कैंपों में जाता था और वहां मौजूद कैडर को संबोधित करता था. अब कथित तौर पर उसे इन जगहों पर जाने की इजाजत नहीं है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    हाफिज सईद कहां है?

    हाफिज सईद की लोकेशन को लेकर भी बड़ा सवाल बना हुआ है. पाकिस्तान का आधिकारिक रुख है कि सईद 2019 से लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है. लेकिन IANS की रिपोर्ट में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के आकलन का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि वह वास्तव में लाहौर के मोहल्ला जौहर इलाके में एक किलेबंद सेफ हाउस में रखा गया है. खतरे का स्तर बढ़ने पर उसे कथित तौर पर लाहौर के मियां मीर कैंटोनमेंट इलाके में स्थित एक और बेहद सुरक्षित ठिकाने पर ले जाया जाता है. अगर यह आकलन सही है, तो सईद की वास्तविक स्थिति को लेकर पाकिस्तान के आधिकारिक दावे पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं.

    लश्कर के नेटवर्क को फिर खड़ा करने की कोशिश

    सईद की सुरक्षा ऐसे समय में बढ़ाई गई है जब रिपोर्टों के मुताबिक लश्कर-ए-तैयबा अपने नेटवर्क को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लश्कर के प्रमुख ठिकानों में शामिल मुरीदके का ट्रेनिंग सेंटर भी निशाना बना था. इसके बाद पाकिस्तान और PoK में संगठन की बैठकों और ट्रेनिंग कैंपों की गतिविधियां फिर शुरू होने की बात सामने आई है. पहले सईद इन बैठकों में खुद पहुंचता था. वहां कैडर उसके भाषण सुनते थे और उससे दिशा-निर्देश लेते थे. अधिकारियों के मुताबिक, वह 2024 के अंत तक ऐसी गतिविधियों में व्यक्तिगत रूप से शामिल होता रहा. लेकिन अब सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी कर दी गई है कि कथित तौर पर वह सीमित स्तर पर ही कैडर से संपर्क कर पा रहा है

    यह भी पढ़ें :  गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें:;New Delhi: आज छत्तीसगढ़ समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

    यह भी पढ़ें:;Mumbai: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के ‘बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी’ बयान पर सोनू त्यागी और गो स्पिरिचुअल की दो टूक प्रतिक्रिया

    यह भी पढ़ें:;मामा ने किया रिश्ते को कलंकित, नाबालिग भांजी को 4 साल तक बनाता रहा हवस का शिकार, मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026

    संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    October 6, 2026

    Korba: लायंस क्लब कोरबा द्वारा गुरुनानक पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क दंत परीक्षण एवं कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

    October 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,986 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,403 Views
    Don't Miss

    Korba: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से हुआ इंफेक्शन, रायपुर-एम्स और मेकाहारा ने भर्ती से किया इनकार, हुई मौत

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले के ग्राम बेंदलकोना में झोलाछाप डॉक्टर के लगाए इंजेक्शन से…

    Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    October 6, 2026

    Korba: वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, कुदमुरा में विद्यार्थियों ने वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

    October 6, 2026

    Korba: सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने से बच रहे हैं ग्रा.पं. कनकी के सरपंच-सचिव, लाखों के घोटाले का दावा, कलेक्टर से की गई शिकायत

    October 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.