Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्
    Featured

    Korba: राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260816 WA0084
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी , राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रीय गीत के सम्मान और गरिमा के विपरीत आचरण किए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा जिला कोरबा के आह्वान पर रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत एवं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ राजीव सिंह, प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया व भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता टी.पी. नगर चौक पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा निकाली और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

    पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और राष्ट्रीय गीत के सम्मान की भावना को मजबूती से सामने रखा।

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान देश की अस्मिता एवं गौरव के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इनके प्रति की गई कथित असम्मानजनक गतिविधि को देशभक्त नागरिक स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक द्वेष के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रसम्मान और राष्ट्रीय गौरव की रक्षा के संकल्प के रूप में किया गया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से इस मामले में देशवासियों से माफी मांगने की मांग भी की।

    यह भी पढ़ें :  भारी बारिश के बीच तरदा गांव पहुंचा 4.5 फीट लंबा मगरमच्छ, नजर पड़ते ही ग्रामीणों में मची अफरा तफरी

    IMG 20260816 WA0083

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान से प्राप्त स्वतंत्रता के पर्व पर राष्ट्रगीत का सम्मान प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जैसे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का राष्ट्रगीत के प्रति रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर कांग्रेस का रवैया हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है और महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की उसकी प्रवृत्ति देशवासी स्वीकार नहीं करेंगे।

    प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रसम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: Korba: दोस्तों के साथ बांगो बांध देखने पहुंचे युवक ने अचानक लगा दी छलांग, तेज बहाव में लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    यह भी पढ़ें: कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    यह भी पढ़ें: गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026

    Korba: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोहड़िया में राष्ट्रभक्ति का उफान, स्कूलों से जिला ऑटो संघ तक शान से लहराया तिरंगा

    August 17, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित वृहद् नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर में 135 लोग हुए लाभान्वित

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,852 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,487 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,341 Views
    Don't Miss

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: मदरसे के नाम पर लोगों से चंदा लेकर पाकिस्तान भेजने वाले जैश-ए-मुहम्मद…

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.