Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर शिवाय हॉस्पिटल में जश्न का माहौल, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मरीजों को बांटे फल और मिठाई

    August 15, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कलयुगी पिता ने पुल से यमुना नदी में फेंकी 11 महीने की मासूम बेटी, पत्नी को भी फेंकने की कोशिश, आक्रोशित लोगों ने पिता को जमकर पीटा
    Featured

    कलयुगी पिता ने पुल से यमुना नदी में फेंकी 11 महीने की मासूम बेटी, पत्नी को भी फेंकने की कोशिश, आक्रोशित लोगों ने पिता को जमकर पीटा

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260815 182110
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    आगरा/स्वराज टुडे: यूपी के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित अकबरा यमुना पुल पर युवक पर 11 माह की बेटी को यमुना में फेंकने का आरोप है। उसने पत्नी को भी पुल से नीचे फेंकने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों ने उसे बचा लिया।

    आक्रोशित लोगों ने पहले आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर  पिटाई की फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी । सिकंदरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मासूम की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर यमुना में उतारे गए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना के पीछे गृहक्लेश की आशंका जता रही है।

    मामले में थाना सिकंदरा पुलिस के अनुसार पीआरवी से सूचना प्राप्त हुई कि रिंकू पुत्र लीला उर्फ नारायण सिंह निवासी ग्राम बादमगढ़ी (बलदेव, मथुरा) ने अपनी लगभग 11 माह की अबोध बच्ची को अकबरा पुल से यमुना नदी में फेंक दिया है। इस दौरान वह अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ लगातार लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। पत्नी लक्ष्मी को भी यमुना में फेंकने की कोशिश कर रहा था। राहगीरों ने लक्ष्मी को बचा लिया।

    आक्रोशित लोगों ने पिता को पीटा

    घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने रिंकू को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान हुई मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि बाद में पुलिस पिता रिंकू को थाने ले आई। उसे हिरासत में लिया गया।

    बाइक से बेटी और पत्नी को लेकर पहुंचा था

    जानकारी के अनुसार, रिंकू पत्नी और 11 माह की बेटी के साथ मोटरसाइकिल से अकबरा यमुना पुल पर पहुंचा था। पुल पर पहुंचने के बाद उसने मोटरसाइकिल रोकी। आरोप है कि इसी दौरान उसने 11 माह की बेटी को उठाया और यमुना में फेंक दिया। अचानक हुई इस घटना से पत्नी के होश उड़ गए। उसने पति को रोकने का प्रयास किया और बेटी को बचाने के लिए शोर मचाया। इतने में उसने अपनी पत्नी को भी फेंकने की कोशिश की।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: UPI से पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज ? लोकसभा में पास हो गया विधेयक, जानें क्या हैं प्रावधान

    महिला का शोर सुनकर लोग मौके पर दौड़ गए और उसे बचा लिया। इसके बाद आरोपी पति को पकड़कर लोगों ने पीट दिया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई। सिकंदरा पुलिस पिता रिंकू से थाने में पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को गृहक्लेश से जोड़कर देख रही है। हालांकि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। यमुना में बच्ची की तलाश जारी है।

    यह भी पढ़ें: कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न, मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

    यह भी पढ़ें: नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    यह भी पढ़ें: फिर हुई खाकी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने गयी रेप पीड़ित छात्रा पर आ गया दरोगा का दिल, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर शिवाय हॉस्पिटल में जश्न का माहौल, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मरीजों को बांटे फल और मिठाई

    August 15, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश

    August 15, 2026

    TNPSC recruitment 2026: 821 ग्रुप 2 और 2A पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 15, 2026

    कोरबा में 80 वें स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उमंग के माहौल में संपन्न, मुख्य अतिथि विधायक श्री अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, शहीद जवानों के परिजनों को किया सम्मानित

    August 15, 2026

    कोरबा में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में NICU के विस्तारित भवन का उद्घाटन

    August 15, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,843 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,484 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,326 Views
    Don't Miss

    कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर…

    स्वतंत्रता दिवस पर शिवाय हॉस्पिटल में जश्न का माहौल, आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, मरीजों को बांटे फल और मिठाई

    August 15, 2026

    Korba: स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न संस्थानों में ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया नशामुक्ति एवं श्रेष्ठ जीवन का संदेश

    August 15, 2026

    TNPSC recruitment 2026: 821 ग्रुप 2 और 2A पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.