Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

    August 3, 2026

    गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल
    Featured

    मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260803 WA0025
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    • मुआवजा, पुनर्वास एवं रोजगार से वंचित सभी परिवारों को न्याय मिले, तभी 21 अगस्त की जनसुनवाई संभव।
    • ग्रामीणों की उपेक्षा जारी रही तो जनसुनवाई का पुरजोर विरोध होगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

    कोरबा/स्वराज टुडे:  आज भिलाई खुर्द क्रमांक-1, 2 एवं 3, बरबसपुर, कर्रानाला, कदमहाखार, इमलीडुग्गू, रापाखर्रा, मानिकपुर, दादर खुर्द, ढेलवाडीह तथा कुदरी बस्ती सहित आसपास के अनेक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से भेंट कर अपनी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।

    ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में अपनी मांगों के संबंध में जयसिंह अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा था, जिसके आधार पर श्री अग्रवाल ने एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि 21 अगस्त 2026 को प्रस्तावित मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना की जनसुनवाई से पूर्व प्रभावित ग्रामीणों की सभी प्रमुख समस्याओं एवं मांगों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। किंतु अत्यंत खेद का विषय है कि आज तक एसईसीएल प्रबंधन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस एवं संतोषजनक पहल नहीं की गई है।

    IMG 20260803 WA0025 IMG 20260803 WA0026

    ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुआवजे से वंचित सभी मकानों एवं परिवारों को सूची में शामिल किए बिना, पुनर्वास एवं रोजगार संबंधी लंबित मामलों का समाधान किए बिना तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिए बिना वे किसी भी स्थिति में जनसुनवाई का समर्थन नहीं करेंगे। यदि उनकी न्यायोचित मांगों की लगातार अनदेखी की जाती रही तो समस्त प्रभावित ग्रामीण एकजुट होकर प्रस्तावित जनसुनवाई का सशक्त विरोध करेंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।
    ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी कि वे शीघ्र ही अपनी मांगों एवं आपत्तियों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन कलेक्टर कोरबा को सौंपेंगे, जिसकी प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक कोरबा, महाप्रबंधक (मानिकपुर क्षेत्र) तथा मुख्य महाप्रबंधक, एसईसीएल कोरबा को भी प्रेषित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत एवं वास्तविक हैं। किसी भी विकास परियोजना का उद्देश्य प्रभावित लोगों के अधिकारों का हनन करना नहीं हो सकता। जब तक प्रभावित परिवारों को उनका वैधानिक मुआवजा, समुचित पुनर्वास तथा रोजगार संबंधी अधिकार सुनिश्चित नहीं किए जाते, तब तक परियोजना को आगे बढ़ाना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।

    श्री अग्रवाल ने कहा कि एसईसीएल प्रबंधन को जनसुनवाई से पूर्व सभी लंबित मामलों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण करना चाहिए। यदि प्रबंधन ऐसा करने में विफल रहता है और इसके कारण जनसुनवाई में विरोध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं एसईसीएल प्रबंधन की होगी।
    अंत में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि वे प्रभावित ग्रामीणों के साथ पहले भी खड़े थे, आज भी उनके साथ हैं और भविष्य में भी उनके न्यायपूर्ण अधिकारों की लड़ाई में हर स्तर पर पूरा सहयोग एवं समर्थन देते रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: जिला कांग्रेस कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल जी की मनाई गई जयंती

    यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    यह भी पढ़ें: Health Care: मांस से 12 गुना ताकतवर है ये चमत्कारी कैप्सूल, पुरुषों के लिए किसी संजीवनी से नहीं है कम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

    August 3, 2026

    गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल जी की मनाई गई जयंती

    August 3, 2026

    सावन के पहले सोमवार को पशु चिकित्सालय में निकला कोबरा, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

    August 3, 2026

    हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, विशाल भंडारे में हजारों शिवभक्तों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

    August 3, 2026

    शोक संदेश: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी सत्येंद्र वासन का निधन, शहर में शोक की लहर, कल मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,802 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,464 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,160 Views
    Don't Miss

    संत रविदास का समरसता संदेश घर-घर पहुंचाएगी भाजपा – गोपाल मोदी

    August 3, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा है कि इस…

    गुम हुई सोने की बाली का पता लगाने शिक्षिका ने बच्चों को दिखाया काले जादू का भय, स्कूल में अंधविश्वास फ़ैलाने के आरोप में DEO ने किया सस्पेंड

    August 3, 2026

    मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    August 3, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं.रविशंकर शुक्ल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद पं.विद्याचरण शुक्ल जी की मनाई गई जयंती

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.