Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक… एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट’ को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    August 4, 2026

    राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 4, 2026

    दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया…भाई की मौत…बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»फिर हुई खाकी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने गयी रेप पीड़ित छात्रा पर आ गया दरोगा का दिल, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड
    न्यूज़ अपडेट

    फिर हुई खाकी शर्मसार: रिपोर्ट दर्ज कराने गयी रेप पीड़ित छात्रा पर आ गया दरोगा का दिल, शादी का झांसा देकर करने लगा दुष्कर्म, एसपी ने किया सस्पेंड

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7218909881785724533680efbbb4ae9996d54eb9cc5d9e776b686ae26a56fc183e4a51b4d3a3ecbf8722b7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आशियाना थाने में तैनात रहे सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर शाही के खिलाफ एक बीएड छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

    पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि मामले की जांच एसीपी कैंट को सौंपी गई है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने पहले स्थानीय निवासी एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया था। यह मामला जीरो एफआईआर के जरिए आशियाना थाने पहुंचा, जिसकी विवेचना तत्कालीन एसएसआई धर्मवीर शाही कर रहे थे।

    छात्रा का आरोप है कि जांच के बहाने आरोपी ने उससे लगातार संपर्क बनाया और बाद में अश्लील बातचीत शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कहा आप मुझसे संबंध बना लीजिए आपका मेडिकल एक नंबर आएगा।

    पीड़िता के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले वह आरोपी के साथ गई थी, जहां उसे पता चला कि धर्मवीर शाही पहले से शादीशुदा हैं। इसके बाद जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी कथित तौर पर टालमटोल करने लगा।

    छात्रा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और अपमानजनक व्यवहार किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह किसी भी कार्रवाई से बच सकता है क्योंकि उसकी पहुंच वरिष्ठ अधिकारियों तक है।

    यह भी पढ़ें :  छात्रों के चेहरे में छिपे थे हत्यारे-डकैत! 20 जुलाई को हिंसा में शामिल 2873 लोगों की पुलिस ने निकाली कुंडली

    पीड़िता का आरोप है कि 30 जुलाई की रात उसे आशियाना थाने बुलाया गया, जहां आरोपी सब-इंस्पेक्टर और उसके दो साथियों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत के अनुसार, उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया ताकि उसमें मौजूद चैट, फोटो, वीडियो और अन्य संभावित डिजिटल साक्ष्यों को मिटाया जा सके। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धर्मवीर शाही को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच एसीप कैंट को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों समेत सभी उपलब्ध सबूतों की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

    यह भी पढ़ें: Health Care: मांस से 12 गुना ताकतवर है ये चमत्कारी कैप्सूल, पुरुषों के लिए किसी संजीवनी से नहीं है कम

    यह भी पढ़ें: राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म, अब SIT को CCTV DVR रिपोर्ट का इंतजार

    यह भी पढ़ें: ऐसे ही नहीं वायरल हुए ‘कॉकरोचों’ के वीडियोज़…अब तीन कंपनियां और 100 यूट्यूबर रडार पर

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ब्रेकिंग: देर रात एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, मर्डर- रंगदारी समेत 75 से अधिक केस में था आरोपी

    August 3, 2026

    कोरबा: गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए एकजुट हुए गौसेवक, संरक्षण और संवर्धन का लिया संकल्प

    August 3, 2026

    फर्जी दस्तावेज से बना शिक्षक : पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के सरकारी स्कूल में 12 साल से नौकरी कर रहा फर्जी शिक्षाकर्मी वर्ग- 03

    August 3, 2026

    राशिफल 3 अगस्त 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 3, 2026

    Health Care: मांस से 12 गुना ताकतवर है ये चमत्कारी कैप्सूल, पुरुषों के लिए किसी संजीवनी से नहीं है कम

    August 3, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    August 2, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,804 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,465 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,160 Views
    Don't Miss

    Health Care: फल ही नहीं पपीते का पत्ता भी है बड़ा लाभदायक… एक पत्ता आपके लीवर, किडनी और हार्ट’ को 70 साल तक बीमार नहीं होने देगा

    August 4, 2026

    पपीता एक ऐसा फल है, जिसे लगभग सभी लोग खाना पसंद करते हैं. आपने यह…

    राशिफल 4 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 4, 2026

    दो दिन पहले जिस कमरे में एक साँप को मारा गया था, वहीं दूसरे साँप ने दो मासूमों को डस लिया…भाई की मौत…बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

    August 4, 2026

    Korba: नए बीटीएपी एल्यूमिना रेलवे रेक के साथ बालको ने आपूर्ति श्रृंखला को किया और मजबूत

    August 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.