Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    August 2, 2026

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    Korba: प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»न्यूज़ अपडेट»प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    न्यूज़ अपडेट

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260802 WA0098 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान

    * कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत बोले- नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ’

    कोरबा/स्वराज टुडे:  शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय में आज नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।

    IMG 20260802 WA0096 IMG 20260802 WA0100

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नशा जीवन को खोखला कर देता है। नशे की लत व्यक्ति की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बनती है। इससे न केवल व्यक्ति का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार भी संकट में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर संकल्प, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

    IMG 20260802 WA0093

    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है और इसमें युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आग्रह किया। साथ ही महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: संचालनालय के आदेश को ठेंगा दिखाना पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल को पड़ा भारी : कलेक्टर फटकार के बाद 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण किया निरस्त !

    IMG 20260802 WA0095

    कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नशे के कारण परिवार बिखर रहे हैं और अपराधों में वृद्धि हो रही है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं को नशामुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया गया।
    कार्यक्रम में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की जानकारी नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने दी। अतिथियों का पौध भेंट कर स्वागत किया गया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, नगर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय, प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधि, एनएसएस के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

    नशे को ‘ना’ कहें, जिंदगी को ‘हाँ’: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

    IMG 20260802 WA0097

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को इससे मुक्त कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोई भी व्यक्ति बचपन से नशा नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे गलत संगति और परिस्थितियों के कारण इसकी गिरफ्त में आ जाता है और फिर इसकी लत का शिकार हो जाता है।
    उन्होंने पढ़ाई के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि शुरू में ही नशा को न अपनाने का प्रण जीवन को सही दिशा में लेकर जाता है। इसलिए कोई सीनियर कितना भी दबाव बनाएं इससे दूर ही रहना है। उन्होंने कहा कि नशा मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास का सबसे बड़ा शत्रु है। इसके दुष्परिणाम प्रारंभ में दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ शरीर और जीवन दोनों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

    यह भी पढ़ें :  शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल में मचा हड़कंप, दूल्हा बोला: मुझे धोखा मिला है

    IMG 20260802 WA0091 IMG 20260802 WA0098

    उन्होंने युवाओं से कहा कि जिस तरह हम अपने नए मोबाइल या नई गाड़ी को खरोंच से बचाकर रखते हैं, उसी प्रकार अपने शरीर का भी संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए नशे को ‘ना’ कहें और जिंदगी को ‘हाँ’।

    IMG 20260802 WA0094 IMG 20260802 WA0099

    कलेक्टर श्री दुदावत ने माय भारत फॉर युवा अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 58 हजार युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 32 हजार से अधिक युवा अब तक जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए समाज कल्याण विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों और अध्ययन यात्राओं में भागीदारी का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें:;पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    यह भी पढ़ें:;राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म, अब SIT को CCTV DVR रिपोर्ट का इंतजार

    यह भी पढ़ें:;बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    Korba: प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को

    August 2, 2026

    राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म, अब SIT को CCTV DVR रिपोर्ट का इंतजार

    August 2, 2026

    Korba: संचालनालय के आदेश को ठेंगा दिखाना पोड़ी उपरोड़ा बीईओ दयाल को पड़ा भारी : कलेक्टर फटकार के बाद 3 शिक्षकों का संलग्नीकरण किया निरस्त !

    August 2, 2026

    कोरबा में दस करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ, विश्व सद्भावना भवन से नशामुक्त भारत अभियान रथ को दिखाई गई हरी झंडी, हजारों लोगों तक पहुँचेगा जनजागरण का संदेश

    August 2, 2026

    शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल में मचा हड़कंप, दूल्हा बोला: मुझे धोखा मिला है

    July 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,799 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,460 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,156 Views
    Don't Miss

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ, नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    August 2, 2026

    * युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का…

    पूरे प्रदेश में नकली/एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद कोरबा में सघन जांच अभियान शुरू

    August 2, 2026

    Korba: प्रदेश स्तरीय भोजली महोत्सव का आयोजन 29 अगस्त को

    August 2, 2026

    राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी, आरोपी प्रमोद नौटियाल ने कबूला जुर्म, अब SIT को CCTV DVR रिपोर्ट का इंतजार

    August 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.