Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    July 29, 2026

    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा
    Featured

    ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    image 17 1785328672
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    झांसी-जगदलपुर/स्वराज टुडे: इस वक्त जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है । छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से विधायक किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यूपी के झांसी से सटे ललितपुर में बुधवार दोपहर NH-44 पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
    छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।

    हादसे के बाद उन्हें तुरंत झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। किरण सिंह देव की कमर में गहरी चोट आई है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। शुरुआती जांच में उनकी बॉडी में किसी फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। किरण सिंह देव बागेश्वर धाम गए थे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वे परिवार के साथ वहां पहुंचे थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

    पहले देखिए ये तस्वीरें-

    यूपी में किरण सिंह देव की कार खड़े ट्रक में पीछे से टकराई। - Dainik Bhaskar
    यूपी में किरण सिंह देव की कार खड़े ट्रक में पीछे से टकराई।
    किरण सिंह देव के साथ काफिले में उनके परिवार के लोग भी बैठे थे। वे सभी सुरक्षित हैं। - Dainik Bhaskar
    किरण सिंह देव के साथ काफिले में उनके परिवार के लोग भी बैठे थे। वे सभी सुरक्षित हैं।
    किरण सिंह देव का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। - Dainik Bhaskar
    किरण सिंह देव का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

    अनकंट्रोल होकर ट्रक से टकराई कार

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालबेहट में जिस जगह हादसा हुआ, वह ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर है। नेशनल हाईवे-44 पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने कार को मोड़ा, तभी वह कंट्रोल खो बैठा और कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।

    यह भी पढ़ें :  "मन की बात" का सामूहिक श्रवण, कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान

    टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक चकनाचूर हो गया है। हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे रही होगी।

    किरण सिंह देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम गए थे, लौटते समय हादसा हुआ। - Dainik Bhaskar
    किरण सिंह देव परिवार के साथ बागेश्वर धाम गए थे, लौटते समय हादसा हुआ।

    परिवार के बाकी सभी सदस्य सुरक्षित

    बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया- किरण सिंह देव परिवार के साथ बुंदेलखंड घूमने आए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम, राजा राम मंदिर ओरछा और दतिया स्थित मां पीतांबरा के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ललितपुर के तालबेहट के आगे उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई।

    हादसे के समय कार में उनकी पत्नी रीना सिंह देव और बेटी आयुषी भी मौजूद थीं। परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई। केवल किरण सिंह देव के कूल्हे में चोट है। किरण देव के काफिले में पीछे चल रही अन्य सभी गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार में मौजूद पीएसओ, पीए और ड्राइवर को हल्की और मामूली चोटें आई हैं।

    डॉक्टर बोले- किरण सिंह देव को अंदरूनी चोटें

    झांसी मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. सचिन माहुर ने बताया- छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष के शरीर में बाहरी चोट नहीं दिखी है। उनके पैर और कमर में अंदरूनी चोट है। सीटी स्कैन समेत अन्य जरूरी जांचें कराई जा रही हैं। हादसे में उनके साथ मौजूद अन्य किसी व्यक्ति को इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी।

    किरण सिंह देव के इलाज के लिए मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। चूंकि उनका शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ मिला, इसलिए उन्हें तत्काल आवश्यक दवाएं और दर्द निवारक दवाएं दी गई हैं।

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को "डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी" की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित
    यह भी पढ़ें: “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई
    यह भी पढ़ें: शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया बच्ची को जन्म, ससुराल में मचा हड़कंप, दूल्हा बोला: मुझे धोखा मिला है
    यह भी पढ़ें: छात्रावास में रह रही छात्रा का जन्मदिन मनाने पहुंची सहेलियों को बंद मिला कमरे का दरवाजा, जब कमरा खुला तो भीतर का मंजर देख निकल गयी सबकी चीखें
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    July 29, 2026

    निजी विद्यालयों द्वारा महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    July 29, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब सदस्य धीरज दुबे के पिता सत्यनारायण दुबे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    July 29, 2026

    राजकुमार सिंह जी (राजू भैया) को विश्व हिन्दू परिषद कोरबा जिला गौ सेवा प्रमुख का मिला दायित्व

    July 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,794 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,457 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,149 Views
    Don't Miss

    ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल, यूपी में ट्रक से टकराई कार, बागेश्वर धाम से सपरिवार लौटते समय हुआ हादसा

    July 29, 2026

    झांसी-जगदलपुर/स्वराज टुडे: इस वक्त जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ।…

    “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

    July 29, 2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

    July 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.