Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील
    Featured

    सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पुलिस ने समस्त विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों से की ये अपील

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 6, 2026Updated:July 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260706 211343 3290
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *🔹नवीन शिक्षा सत्र में यातायात बिलासपुर पुलिस ने जिले में संचालित सभी विद्यालयों हेतु सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों के पालन हेतु विद्यालयों को जारी किए विशेष अपील*

    *🔹माननीय उच्चतम् न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन एवं स्कूली बच्चो के स्कूल आवागमन के संदर्भ में यातायात बिलासपुर पुलिस द्वारा सभी विद्यालय प्रबन्धन को बिंदुवार कराया गया अवगत*

    *🔹माता-पिता, अभिभावकों से भी सड़क सुरक्षा संबंधी निर्धारित दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किए जाने हेतु आम नागरिकों से की गई अपील*

    *🔹स्कूली बच्चों के परिवहन से संबंधित समस्त बस संचालकों को भी उक्त दिशा निर्देशों के अक्षरशः पालन हेतु दिए गए हिदायत*

    बिलासपुर/स्वराज टुडे: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त पहलुओं से अवगत कराई जा रही है इसी संदर्भ में वर्तमान में विघालयीन नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 प्रारंम्भ पश्चात जिले के समस्त स्कूलों के लिए आवश्यक अपील की गई। विदित हो कि विद्यार्थियों के परिवहन हेतु जिले में, लगभग 400 से अधिक स्कूली वाहन संचालित हैं। इस संबंध में माननीय उच्चतम् न्यायालय द्वारा स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन हेतु 18 सूत्रीय मार्गनिर्देशिका जारी किया हैं, जिनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित जाने हेतु समस्त विद्यालयों को इस संदर्भ में अवगत कराई गई है।
    जिले के ऐसे समस्त विघालयों को स्कूली बसों में बच्चों के परिवहन कार्य के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित् करने के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी 18 सूत्रीय मार्गनिर्देशिका के अनुसार:-

    यह भी पढ़ें :  अग्रसेन जयंती पर राजनांदगांव में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि होंगे कोरबा के प्रतिष्ठित व्यवसायी अशोक मोदी, 11 अक्टूबर 2026 को राजनांदगांव में आयोजित होगा मुख्य समारोह

    (अ) बस की बाहरी बनावट और पहचान:-

    01- पीला रंगः स्कूली बस का रंग अनिवार्य रूप से पीला होना चाहिए।
    02- स्कूल का नामः बस के चारों ओर स्पष्ट रूप से स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर लिखा होना चाहिए।
    03- स्कूल बस का बोर्ड: बस के आगे और पीछे ‘‘स्कूल बस‘‘ लिखा होना चाहिए।
    04- अनुबंधित बसें : अगर बस किसी अन्य एजेंसी/व्यक्ति द्वारा अनुबंधित है, तो बस के आगे और पीछे “ऑन स्कूल ड्यूटी‘‘ लिखा होना अनिवार्य है।
    05- खिड़की की ग्रिलः बस की सभी खिड़यिों में मजबूत क्षैतिज ग्रिल लगी
    होनी चाहिए।
    06- बैग रखने की जगहः विघार्थियों के स्कूल बैग रखने के लिए सीटों के नीचे सुरक्षित स्थान (ट्रे) होना चाहिए।
    07- दरवाजों के ताले: बस के दवाजे सुरक्षित और मजबूत लाॅकिंग सिस्टम वाले होने चाहिए।
    08- अग्निशमन यंत्रः बस के अन्दर अग्नि शमन यंत्र, हर समय चाले हालत में रखा जना चाहिए।
    09- फर्स्ट-एड बाॅक्सः किसी भी आपात स्थिति के लिए बस में फर्स्ट एड बाॅक्स का होना अनिवार्य है।
    10- गति नियंत्रक यंत्रः बस की अधिकतम गति नियंत्रित रखने के लिये स्पीड गवर्नर लगा होना चाहिए।

    (ब) – तकनीकी और निगरानी व्यवस्थाः-

    11- आपातकालीन खिड़की/दरवाजा: बस में एक आपातकालीन निकास द्वारा या आपातकालीन
    खिड़की की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
    12- सीसीटीवी और पैनिक बटन: प्रत्येक बस में जीपीएस और फंक्शनल सीसीटीवी कैमरे के साथ नियमानुसार व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगे होने चाहिए।

    (स) – चालक और परिचालक संबंधी नियम:-

    14- ड्राईव्हर का अनुभवः बस चालक के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
    15- यातायात रिकाॅर्ड: ड्राईव्हर का कोई भी पूर्व ट्रैफिक चालान या उसके खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण/मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
    16- कंडक्टर/अटेंडेंट: बस में बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए एक प्रशिक्षित परिचालक या महिला परिचालिका की उपस्थिति अनिवार्य है।

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    (द) – विघालय प्रबंधन का उत्तरदायित्वः–

    17- क्षमता से अधिक बच्चे नहींः किसी भी स्कूल बस में उसकी निर्धारित बैठक क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाना चाहिए।
    18- सत्यापन और समितिः बस चालक और परिचालक का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है। साथ ही सुप्रींम कोर्ट के निर्देशो का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल स्तर पर एक निगरानी समिति का गठन भी किया जाना चाहिए।

    उक्त निर्देशों के अक्षरशः पालन के अतिरिक्त स्कूली बच्चों के स्कूल आगमन एवं वापसी के दौरान वाहन चालकों के द्वारा समक्ष सुरक्षा मानकों एवं मापदण्ड़ों का पालन प्रत्येक परिस्थिति में सुनिश्चित हों, समस्त वाहन चालकों की पुलिस वेरिफिकेशन, स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जावे। स्कूल में बच्चों के परिवहन से संबंधित सभी प्रकार के वाहन का फिटनेस जाॅच एवं वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेज अघतन, (फिटनेस, बीमा, प्रदूषण जाॅच आदि) निर्धारित समयावधि में अवश्य की जावे, किसी भी स्थिति में खुले एवं असुरक्षित वाहनों में बच्चों का परिवहन न किया जावे। स्कूल आने के लिये नाबालिक स्कूली बच्चों के द्वारा अनाधिकृत रूप से वाहन चालन न की जावे। बालिकाओं के परिवहन संबंधी वाहनों में अनिवार्य रूप से महिला परिचारिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जावे। यदि कोई स्कूल वाहन चालक लापरवाही एवं तेजी पूर्वक व यातायात नियमो का उल्लंघन करते हुये वाहन चलाता है, तो उसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से किये जाने हेतु बस की बाॅडी के दृश्य स्थल, में शिकायत संबंधी मोबाईल नम्बर अनिवार्य रूप अंकित कराया जावे। आदतन शराबी एवं नशे के आदि वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में स्कूल वाहन चालन कार्य हेतु नहीं रखी जावे। उक्त बिन्दुओं के अतिरिक्त शिक्षा सत्र के दौरान सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त सुरक्षा मानकों एवं मापदण्ड़ों का विधिवत् पालन सुनिश्चित की जावे।
    उक्त सभी दिशा निर्देश को स्कूल प्रबंधन सहित समस्त सम्बन्धित ईकाइयों व नागरिकों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ पालन करने तथा सड़कों पर सदैव सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों को सर्वोच्च प्राथमिकता से अनुसरण करते हुए शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने अपील की गई है…

    यह भी पढ़ें :  पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत...जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    यह भी पढ़ें: Korba: उपचार से आगे बढ़कर मानवता की मिसाल… शिवाय हॉस्पिटल में सेवा, समर्पण और संवेदना के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी

    यह भी पढ़ें: Raipur: फर्जी लेटरहेड एवं हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर दस्तावेज तैयार करने वाला च्वॉइस सेंटर संचालक गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    October 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    आज का राशिफल : रविवार 11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 9:31…

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.