Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज
    Featured

    झाड़ू-पोछा, बर्तन समेत घर का हर काम करता था फिर भी पिटाई करती थी पत्नी, आखिर तंग आकर पति ने दे दी जान, 2 साल पहले ही की थी लव मैरिज

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 30, 2026Updated:June 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7177952081782783358041c2f054bcfc1320ca73f8e1282685d169dfa4a6170355352396078fc8bc2d4bcb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    फ़रीदाबाद/स्वराज टुडे: आज समाज जिस दिशा में जा रहा है ये बहुत ही चिंता का विषय है । वैवाहिक जीवन में बिखराव के लिए स्त्री और पुरुष दोनों ही जिम्मेदार हैं। किसी एक को इसके लिए जिम्मेदार ठहरना गलत होगा । हां यह अवश्य कहा जा सकता है कि जहां महिलाएं अपने वैवाहिक रिश्ते को लेकर गंभीर होती हैं वहाँ पति दगाबाज निकलता है और जहां पति अपने घर गृहस्थी परिवार के प्रति गंभीर होता है वहां पत्नी विश्वासघात करती हुई नजर आती है। दया और ममता की मूरत कही जाने वाली महिलाएं कब हैवान बन जाती है, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं।

    दिल को झकझोर देने वाला ताजा मामला हरियाणा के फरीदाबाद जिले से मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय कपड़ों के कारोबारी ने अपनी ही दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया।

    इसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर मानसिक प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    दो साल पहले की थी लव मैरिज

    मृतक की पहचान सेक्टर-3 के हाउसिंग बोर्ड निवासी 28 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। राहुल ने करीब चार महीने पहले ही सेक्टर-3 में कपड़ों की दुकान खोली थी। परिजनों के मुताबिक, राहुल ने करीब दो साल पहले ज्योति नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ज्योति नहीं चाहती थी कि राहुल अपने माता-पिता के साथ रहे। इसी पारिवारिक कलह के कारण वह परिवार से अलग रहने लगा था।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

    झाड़ू-बर्तन करने के बाद भी मारती थी

    आत्महत्या से ठीक पहले राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उसने रोते हुए अपनी पत्नी ज्योति, सास वीना, ससुर बिट्टू और साली नीतू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने वीडियो में कहा, कि मैं अपनी पत्नी के लिए घर के सारे काम करता था। झाड़ू लगाना, बर्तन साफ करना सब करता था। इसके बावजूद मेरे साथ मारपीट की जाती थी और मुझ पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। मैं अब और मानसिक तनाव नहीं झेल सकता। उसने कानून से अपने ससुराल पक्ष को सख्त सजा देने की मांग की और कहा कि उसकी मौत के बाद उसकी संपत्ति उसकी मां, बहन और भाइयों को दे दी जाए।

    माता-पिता से मिलने पर थी पाबंदी, दर्ज कराया था केस

    मृतक के रिश्तेदार अमित ने बताया कि राहुल को अपनी मां और परिवार से मिलने तक की इजाजत नहीं थी। रविवार सुबह वह चोरी-छिपे अपनी मां से मिलकर दुकान पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने राहुल के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था, जिसके बाद से वह गहरे मानसिक तनाव में रहने लगा था।

    पुलिस कर रही है वीडियो की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके सिविल अस्पताल भेज दिया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को जांच का मुख्य हिस्सा बनाया गया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें :  न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मरीज के साथ किया ध्वजारोहण, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने डॉ. चंदानी ने दोहराई प्रतिबद्धता

    Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
    यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई
    यह भी पढ़ें: Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026

    Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,348 Views
    Don't Miss

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    आंध्रप्रदेश विशाखापट्टनम/स्वराज टुडे: विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के ‘विज्ञान विहार’ विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.