छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: श्रद्धा महिला मंडल,एसई सी एल, बिलासपुर की अध्यक्षा माननीया श्रीमती शशि दुहन भाभीजी एवं समस्त उपाध्यक्षा भाभीजी के कुशल मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति सेंट्रल वर्कशॉप सेंट्रल स्टोर, कोरबा द्वारा दिनांक 25.06.26 एवं 26.06.26 को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नारी राग रंग महोत्सव 2026 का आयोजन CWS हाउस कोरबा में किया गया ।
यह विशेष उत्सव हमारी महिला कर्मचारियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की पत्नियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने और उन्हें सम्मानित करने का एक अनूठा प्रयास है ।
दिनांक 25.06.26 को महोत्सव का शुभारंभ आकृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी एवं उनकी टीम की सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया । दो दिवसीय महोत्सव में महिला अधिकारी, महिला कर्मचारी तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अर्धांगिनीयो ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मेहंदी, नृत्य, गायन, रंगोली, ग्रुप डांस, नुक्कड़ एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर श्रीमती नम्रता द्विवेदी ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि SECL कि प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा परम आदरणीय श्रीमती शशि दुहन भाभीजी ने नारी राग रंग महोत्सव का अवसर प्रदान किया है उसका लाभ उठाते हुए महिलाओ को जितनी उड़ान भरनी है भर सकती है साथ ही सभी प्रतिभागियों को भविष्य में भी ऐसी उत्साह, समर्पण एवं लगन के साथ होने वाले आयोजनों में बढ़ चढ़कर भाग लेने , अपनी प्रतिभा का निरंतर विकास करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । महोत्सव के समाप्ति पर सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, श्रीमती सीमा राव, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती रोमा मंडल, श्रीमती सहाय, श्रीमती सुनीता जैन, बबीता सैनी ,श्रीमती अंजना पाराशर एवं श्रीमत अर्चना दुबे आदि उपस्थित रही ।
यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026
यह भी पढ़ें: घर के भीतर गैस सिलेंडर के पास बैठा था नाग, घरवालों के उड़े होश, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
यह भी पढ़ें: यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Editor in Chief





