छत्तीसगढ़
खरसिया/स्वराज टुडे: 27 वर्षीय तामेश्वर पाण्डेय (निवासी पदुम) की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु के बाद परिजनों और नगरवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने चिकित्सकों पर कथित लापरवाही का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना के विरोध में परिजनों एवं नागरिकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सहिस सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें:
▪️ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो।
▪️ यदि किसी की लापरवाही सिद्ध होती है तो संबंधित जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
▪️ पीड़ित परिवार को उचित न्याय एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक समझाइश के बाद रात लगभग 8:30 बजे आंदोलन समाप्त हुआ। परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा मामले में विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
इस मामले के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाए कि संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध पूर्व में भी विवाद सामने आ चुके हैं। हालांकि, उन आरोपों की वर्तमान मामले से स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना और आधिकारिक अभिलेखों के आधार पर जांच होना शेष है।
फिलहाल प्रशासनिक जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों का विस्तृत आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।
यह भी पढ़ें: वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब ₹ 5 लाख करोड़ का योगदान दिया
यह भी पढ़ें: शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

Editor in Chief





