Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
    Featured

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260622 WA00691
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    प्रतियोगिता मे सामान्य बच्चो के साथ साथ दिव्यांग बच्चो ने भी लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा।

    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारुति फाउंडेशन प्रस्तुत हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 प्रतियोगिता के अंतर्गत ड्रॉइंग, पेंटिंग, स्केचिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े विषयों को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
    प्रतियोगिता को तीन वर्गों – लिटिल जूनियर, जूनियर एवं सीनियर – में आयोजित किया गया। बच्चों को तीन विषय दिए गए थे, साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस। परिणाम इस प्रकार रहे:

    IMG 20260622 WA0082 IMG 20260622 WA0067

    लिटिल जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान – विद्या यादव
    जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान – आरव प्रवीण चापकर
    सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान – सौम्या चौधरी
    कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में कला, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निर्णायकों में डॉ. तृप्ति लूनिया, सुधा गोहिल (ड्रॉइंग टीचर एवं समाजसेवी), प्रकाश शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, प्रेस क्लब), प्रिया सिंह (अध्यक्ष, श्री मंगलमय वेलफेयर समिति एवं संस्थापक लोकतंत्र प्रहरी, प्रदेश महामंत्री धर्म जागरण, ट्रांसजेंडर समुदाय की सदस्य एवं काउंसलर) तथा डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा (मानसेवी निदेशक, महाकोशल कला परिषद, रायपुर) शामिल रहे। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, विषय की समझ एवं रचनात्मकता के आधार पर मूल्यांकन किया।

    IMG 20260622 WA0088 IMG 20260622 WA0087

    इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मेघा तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं आमजन में साइबर जागरूकता का प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि संस्था केंद्र सरकार के साथ तथा साइबर एक्सपर्ट डॉ. दीपक कुमार के सहयोग से छत्तीसगढ़ में साइबर जागरूकता संबंधी अभियान चला रही है। इन अभियानों के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  MP Board 10वीं-12वीं में फेल छात्र न हों परेशान, 'रुक जाना नहीं' योजना का लाभ उठाने ऐसे करें आवेदन, अंतिम तिथि 20 जून 2026

    IMG 20260622 WA0080 IMG 20260622 WA0076

    मेघा तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुकी है। ऐसे में कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना एक प्रभावी प्रयास है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है और संस्था इसी दिशा में निरंतर कार्यरत है।
    कार्यक्रम में प्रस्तुत चित्रों, पोस्टरों एवं स्केचों ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। प्रतिभागियों की रचनात्मकता और विषय के प्रति उनकी समझ की सभी उपस्थित अतिथियों एवं निर्णायकों ने सराहना की।
    कार्यक्रम के सफल आयोजन में अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल एवं सीमा छाबड़ा का एवं तनुश्री दास का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने उनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहभागिता के लिए विशेष आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे सहयोग से ही सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को व्यापक सफलता मिलती है।

    अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजोपयोगी विषयों पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से जागरूक, जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में योगदान देना रहा।

    यह भी पढ़ें: हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    यह भी पढ़ें: ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 18 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026

    ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    June 22, 2026

    Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    June 22, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में निःशुल्क मूर्ति पेंटिंग प्रशिक्षण 21 जून को सम्पन्न

    June 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,658 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,078 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026923 Views
    Don't Miss

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    June 22, 2026

    छत्तीसगढ़ दुर्ग/स्वराज टुडे:  खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में…

    जिला पंचायत परिसर में निकला कोबरा, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    June 22, 2026

    मारुति फाउंडेशन एवं हेरिटेज इंडिया ने फ्यूजन आर्ट 2026 साइबर जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का किया आयोजन; साइबर क्राइम, फादर्स डे और योगा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

    June 22, 2026

    हाथ में सिगरेट और पास में शराब की बोतल, नोएडा में नशे में धुत सड़क पर लेटी लड़की का VIDEO वायरल

    June 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.