Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
    Featured

    आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260619 WA0012
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उपलब्ध तथ्यों एवं आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  दिनांक 15.06.2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 550/2026 धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    बालको के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रार्थी शिवबालक सिंह तोमर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जिला जेल कोरबा के समीप पुरानी रंजिश के चलते आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा लोहे के डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसके दोनों पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

    प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

    गवाहों को धमकाने एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के प्रयास पर पृथक अपराध दर्ज

    विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रज्जाक अली द्वारा प्रकरण के गवाहों एवं संबंधित व्यक्तियों को लगातार धमकाया जा रहा था तथा बयान बदलने एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

    तीन दशकों से अधिक समय से गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है आरोपी 

    आरोपी रज्जाक अली के विरुद्ध थाना कोतवाली, करतला, उरगा सहित जिले के विभिन्न थानों में विगत लगभग तीन दशकों से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, आगजनी, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, लोक सेवक के कार्य में बाधा एवं संपत्ति संबंधी अपराध सहित अनेक गंभीर अपराध दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्रेम प्रसंग, फिर 6 महीने से लिव-इन में रह रही थी लड़की, उसके बाद जो हुआ ....

    जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी

    आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों, समाज में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने तथा लोक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध जिला बदर (Externment) हेतु प्रतिवेदन तैयार कर जिलाधीश कार्यालय भेजा गया है।

    साथ ही उपलब्ध तथ्यों एवं आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।

    कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुआ प्रेम प्रसंग, फिर 6 महीने से लिव-इन में रह रही थी लड़की, उसके बाद जो हुआ ….

    यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026

    कलयुग के दादा दादी और बाप ने एक बेटे से उसकी माँ छीन ली, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    June 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,653 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का वृहद योग जागरूकता शिविर आशीर्वाद पॉइंट टीपी नगर में…

    बालको की स्वास्थ्य पहल से 1.2 लाख लोगों तक पहुंची बेहतर चिकित्सा सेवाएं

    June 21, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण अभियान ― “एक पेड़ माँ के नाम”

    June 21, 2026

    खनिज अधिकारियों को चमकाने वाले बीजेपी नेता खुमान वर्मा पर गंभीर धाराओं में FIR दर्ज! तिल्दा नेवरा में भारी बवाल!

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.