Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर
    Featured

    सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 18, 2026Updated:June 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7165011441781799242631eb362c4e6334e5b581a58fa8c47f79e779412b67abe15137def00af987ee188c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: आज के दौर में लोग रिश्ते तलाशने के लिए सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों का सहारा लेते हैं। लेकिन यही भरोसा कुछ शातिर लोगों के लिए कमाई का जरिया बन गया। कानपुर में पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो शादी कराने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ रहा था।

    इस गिरोह का तरीका इतना प्लैनिंग के साथ बना था कि पढ़े-लिखे लोग भी आसानी से इसके जाल में फंस जाते थे। गिरोह के सदस्य पहले अविवाहित युवकों की जानकारी जुटाते और फिर उन्हें शादी का सपना दिखाकर पैसे वसूलते थे।

    कॉल सेंटर से चलता था पूरा खेल

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने शहर के अलग-अलग इलाकों में तीन कॉल सेंटर खोल रखे थे। बाहर से देखने पर ये सामान्य मैरिज ब्यूरो लगते थे, लेकिन अंदर बैठकर लोगों को ठगने का खेल खेला जाता था। यहां काम करने वाली टेलीकॉलर युवतियां खुद को मैरिज काउंसलर, रिलेशनशिप एडवाइजर या मैरिज मैनेजर बताती थीं। वे फोन पर बात करके युवकों की आर्थिक स्थिति, नौकरी, परिवार और बैंकिंग क्षमता जैसी जानकारी निकालती थीं।

    इसके बाद उन्हें शादी के लिए आकर्षक प्रोफाइल भेजी जाती थी। इन प्रोफाइल में इंटरनेट से ली गई तस्वीरें और पूरी तरह मनगढ़ंत जानकारी शामिल होती थी।

    ‘दुल्हनिया’ बनकर जीतती थीं भरोसा

    गिरोह की सबसे बड़ी ताकत थीं वे युवतियां जो खुद को शादी के लिए इच्छुक लड़की बताकर बात करती थीं। पहले मैरिज काउंसलर के जरिए संपर्क कराया जाता, फिर दूसरी युवती सीधे युवक से बात करती। फोन पर बातचीत के दौरान वह शादी में रुचि दिखाती, परिवार की बातें करती और जल्द रिश्ता तय होने का भरोसा देती। कुछ दिनों में युवक को लगने लगता कि रिश्ता लगभग तय हो चुका है। यही वह समय होता था जब पैसों की मांग शुरू होती थी।

    यह भी पढ़ें :  श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-'सत्य साईं बाबा' 18 सितंबर को होगी रिलीज, सत्य साईं बाबा के रूप में नज़र आएंगे भजन सम्राट अनूप जलोटा ......!

    पैकेज बेचकर शुरू होती थी वसूली

    गिरोह ने ठगी को व्यवस्थित रूप देने के लिए अलग-अलग पैकेज बना रखे थे। गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम जैसे नामों वाले पैकेज तीन हजार से लेकर बीस हजार रुपये तक में बेचे जाते थे। पैकेज लेने के बाद भी युवक को राहत नहीं मिलती थी। रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोफाइल चार्ज, मैचिंग फीस, संपर्क शुल्क और पारिवारिक सहमति शुल्क जैसे नए-नए बहाने बनाकर रकम मांगी जाती थी।

    अगर कोई व्यक्ति सवाल उठाता तो उसे फर्जी भुगतान रसीदें और स्क्रीनशॉट भेज दिए जाते थे। इससे उसे लगता था कि दूसरी तरफ से भी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    फोन पर बात करने के भी लगते थे पैसे

    पुलिस के मुताबिक, युवक की कथित दुल्हन से बात कराने के बाद उसे 24 घंटे तक फोन न करने की सलाह दी जाती थी। लेकिन अगर युवक दोबारा संपर्क करता तो उससे पांच हजार रुपये तक अतिरिक्त वसूले जाते थे। इस तरह इमोशनली जोड़कर धीरे-धीरे बड़ी रकम निकलवाई जाती थी। कई लोग शादी की उम्मीद में बार-बार भुगतान करते रहे।

    मजदूर से ठगे गए चार लाख रुपये

    मामले का खुलासा तब हुआ जब बाराबंकी के रहने वाले एक मजदूर ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी कराने का भरोसा दिलाकर चार महीने में उससे करीब चार लाख रुपये ले लिए गए। उसके पास खुद का बैंक खाता नहीं था, इसलिए वह ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से आरोपियों के बताए खातों में पैसे जमा करता रहा। लेकिन शादी तो दूर, उसे सिर्फ नए-नए बहाने सुनने को मिले।

    यह भी पढ़ें :  रात को बाथरूम गई लड़की, देखा छत पर चालू था मोबाइल का कैमरा, वार्डन ने दी अजीबोगरीब सफाई

    पुलिस छापे में खुली पोल

    शिकायत मिलने के बाद साइबर टीम ने कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच शुरू की। कई नंबरों की लोकेशन एक ही इलाके में मिलने पर क्राइम ब्रांच ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 23 युवतियां कॉलिंग करते हुए मिलीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, कंप्यूटर, रजिस्टर, एटीएम कार्ड, चेकबुक, क्यूआर कोड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए गए।

    करोड़ों के नेटवर्क की आशंका

    जांच में आरोपियों से जुड़े 11 बैंक खातों का पता चला है। शुरुआती जांच में चार खातों से ही 41 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस अब अन्य खातों और संभावित पीड़ितों की भी जानकारी जुटा रही है।अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हो सकता है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

    इस तरह की ठगी से बचने के 4 गोल्डन नियम:

    1. पैसा बाद में : जब तक लड़का/लड़की से सीधी बात + वीडियो कॉल + घर-परिवार से मिलना न हो, 1 रु भी ना दें।।
    2. UPI/QR स्कैन मना है: “सिक्योरिटी मनी” के नाम पर कोई भी QR स्कैन ना करें। पैसा गया तो वापस नहीं आएगा।
    3. क्रॉस वेरिफाई करो : जो फोटो/जॉब/कंपनी बताएं, LinkedIn + कंपनी वेबसाइट पर चेक करें।
    4. FIR डर दिखाएं: जैसे ही पैसा मांगे, बोलो “ठीक है, मैं साइबर सेल में शिकायत करता हूँ”। 90% फ्रॉड यहीं फोन काट देंगे।

    फंस गए तो क्या करें?

    अगर आप इस तरह के साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए हों तो घबराएं नहीं। तुरंत  1930 पर कॉल करें – ये साइबर हेल्पलाइन नम्बर है । 24 घंटे फ्री है। या  cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत करें। 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट करेंगे तो पैसा 60% केस में रुक जाता है।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    यह भी पढ़ें: महंगाई और बिजली दर वृद्धि को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा- लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा सरकार

    यह भी पढ़ें: माथे पर गाढ़ा त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष माला. हिंदू वेश में महाकाल पहुंचा सरफराज शेख, पहचान के बाद मचा बवाल

    यह भी पढ़ें: रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026

    अलग-अलग मामलों में पत्नी प्रताड़ित दो पति पहुंचे पुलिस थाने, लगाई न्याय की गुहार, जान की मांगी सुरक्षा

    September 18, 2026

    भाजपा नेता की हत्या: ‘पापा सोए क्यों हैं अंकल, डॉक्टर के पास ले चलिए’; पिता के शव से लिपटकर रोती रही बेटी, मार्मिक दृश्य देखकर सबकी आंखें हो गईं नम

    September 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,943 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    गर्लफ्रैंड ने कहा- ‘घर मिलने आ जाओ’…फिर दो दिन बाद नहर में मिली युवा अधिवक्ता शिवम की लाश

    September 18, 2026

    नालंदा/स्वराज टुडे: तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर…

    Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    September 18, 2026

    Bilaspur: साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का उपयोग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 आरोपी गिरफ्तार, साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में बैंक खातों के उपयोग का खुलासा

    September 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.