छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने शहर की विभिन्न आवश्यक मुलभूत सुविधाओं के लिए निगम आयुक्त् को पत्र लिखा है जिसमें विद्युत, स्ट्रीट लाईट, पेयजल, साफ सफाई, हाईमास्ट लाईट, ट्रैफिक व्यवस्था, राखड़, बरसात पूर्व नालियों की सफाई, पर्यावरण जैसी प्रमुख समस्याओं से निजात दिलाने की मांग रखी गई है ।
श्री साहु ने कहा है कि बरसात आने वाला है और अभी तक नालियों को दुरूत नहीं किया गया है। पर्याप्त सफाई भी नहीं कराया गया है जिसके कारण पहली बरसात में ही बदबु से शहरवासी परेशान होंगे तथा कोरबा शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की है । पिछले कई वर्षों से प्रशासन इस समस्या को दूर करने के लिए कोई ठाेस कारगार उपाय करने में नाकाम रहा है । जिस कारण लोग सड़क ट्रैफिक समस्या से परेशान हो रहे हैं । एक ओर निगम का दावा है कि कोरबा शहर को पर्याप्त सुविधाएं मिल रहा है लेकिन धरातल पर कुछ और है । स्ट्रीट लाईट के लिए लगभग सभी वार्ड के पार्षद फरियाद लगा चुके हैं लेकिन बंद पड़े स्ट्रीट लाईट को सुधारा नहीं जा रहा है और जरूरत के हिसाब से नया स्ट्रीट लाईट लगाया नहीं जा रहा है । श्री साहु ने कहा निगम क्षेत्र में रहने वाले वे सभी पेयजल उपभोक्ता पानी के लिए तरस रहे हैं जो निगम के पानी पर निर्भर है कहीं पानी नहीं पहुच रहा तो कहीं पानी ऊपर चढ़ नहीं पा रहा । कोरबा शहर में जगह – जगह सड़क किनारे राखड़ डंप किये जाने की शिकायतें आम हो गई है ।
नेता प्रतिपक्ष श्री साहु ने कहा है कि जो काम जरूरी है जनता के हित के लिए आवश्यक मुलभूत सुविधाओं में आता है उसे ताक में रखकर ऐसे अनेक कार्य कराये जाने का प्लान है जो जरूरी और आवश्यक नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए इन दिनों निगम में सम्मान – अपमान का खेल खेला जा रहा है । इस पर निगम प्रशासन क्या कार्यवाही करेगा यह देखना दिलचस्प होगा । क्या वाकई में सम्मान- अपमान का मामला है या कुछ और क़पाराम साहु ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा शीघ्र ही कोरबा में मुलभूत आवश्यक सुविधाओं का विस्तार नहीं किये जाने पर विपक्ष एकजूटता के साथ सड़क की लड़ाई डटकर लड़ेगें ।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सरकारी नौकरी के लिए सुनहरा अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2026
यह भी पढ़ें: पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश
यह भी पढ़ें: 1992 में प्रेमिका की हत्या कर घर के कुएँ में कर दिया था दफन, अब 34 साल बाद ‘भूत’ ने किया राजफाश

Editor in Chief





