Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026

    Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    July 27, 2026

    राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू
    Featured

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260606 WA0000
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का भव्य शुभारंभ, भाजपा ने जिले में किया वृहद वृक्षारोपण*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 जून से 21 जून तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के साथ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले भर में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के तहत आत्मानंद स्कूल, एनसीडीसी, सुभाष ब्लॉक में जिला स्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाई।

    माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संगम, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ – गोपाल मोदी

    IMG 20260606 WA0001

    इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं, जिससे जनता का विश्वास लगातार सुदृढ़ हुआ है। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आगे बताया कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल नेतृत्व में 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि “12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण के” तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संपर्क करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननेता स्व. बिसाहूदास महंत जी को उनकी 48वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया

    कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा, जिला मंत्री अजय दुबे, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे, सह संवाद प्रमुख शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, कुलसिंह कंवर, राजेश लहरे व शशि चन्द्रा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओ ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें: Lucknow: शादी के नाम पर डेढ़ लाख में 12-16 साल की लड़कियों का सौदा, गिरोह का भंडाफोड़ होते ही 4 तस्कर गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: Korba: हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानीः सीईओ राजेश कुमार सिंह

    यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 से कमाए इतने करोड़ रुपये, जानिए कैसे-कैसे हुई उनकी छप्पर फाड़ कमाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026

    Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    July 27, 2026

    राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 27, 2026

    “कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगे”, हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित का नया विवादित बयान, हाल ही में जंतर- मंतर से लौट रहे दो छात्रों की भी की थी पिटाई

    July 27, 2026

    Health care : बथुए के पत्तों में छुपा है चमत्कारी इलाज. कैंसर की गाँठ लिवर की सूजन और पथरी जैसे 20 गंभीर रोगों को जड़ से खत्म कर सकता है ये देसी नुस्खा

    July 27, 2026

    TATA के ‘A’ ने खोला सपा नेता समेत 5 ‘परफेक्ट मर्डर’ का राज, रेत माफिया-डॉक्टर ने ऐसे खेला खूनी खेल

    July 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,784 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय प्रांत बैठक दिनांक 24…

    Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    July 27, 2026

    राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 27, 2026

    “कांवड़ यात्रा में मुस्लिम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी न लगे”, हिंदूवादी नेता सत्यम पंडित का नया विवादित बयान, हाल ही में जंतर- मंतर से लौट रहे दो छात्रों की भी की थी पिटाई

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.