* पिछले डेढ़ वर्षो से जिला छोड़ बाहर लुक छिप रहा था आरोपी नवीन कश्यप 10000रू का था इनाम घोषित
* कोरबा पुलिस ने गेवरा एवं कुसमुंडा खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।
* डीजल चोर गिरोह के विरुद्ध की जा रही लगातार कठोर करुवाही
03 आरोपी गिरफ्तार,
09 आरोपी पूर्व से ही है गिरफ्तार
* 2500 लीटर डीजल पूर्व में किया गया था जप्त
* घटना में प्रयुक्त 2 स्कार्पियो जब्त
* अपराध क्रमांक 437/24 धारा 111, 303(2) बीएनएस एवं 3, 7 E C एक्ट
अपराध क्रमांक 114/26 धारा 111, 329(2), 303(2), 338, 336(3), 340, 3(5) बीएनएस
गिरफ्तार आरोपियों की सूची:
(1) नविन कश्यप पिता स्व राम दयाल कश्यप उम्र 34 वर्ष साकिन बलगी शान्तिनगर बांकी मोंगरा जिला कोरबा
(2) परमेश्वर सारथी पिता जोहन लाल सारथी उम्र 28 वर्ष साकिन बलगी शान्तिनगर बांकी मोंगरा जिला कोरबा
(3) सब्बीर मेमन पिता अयूब मेमन उम्र 35 वर्ष साकिन गेवरा बस्ती गाँधी चौक कुसमुंडा जिला कोरबा
जब्त वाहनों के नंबर:
🔸 स्कार्पियो – CG 28 P 6555
🔸 स्कार्पियो – CG 12 BU 6064
कोरबा- दीपका/स्वराज टुडे: श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा सिद्धार्थ तिवारी सर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री के मार्गदर्शन में दीपका पुलिस द्वारा डीज़ल चोर गिरोह के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 01/06/2026 की रात्रि को थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली कि गेवरा खदान से डीजल चोरी करने वाले गैंग के मास्टर माइंड उपरोक्त अपराध के आरोपी नवीन कश्यप जांजगीर में छुपा हुआ हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त दोनों स्कार्पियो को जप्त किया गया है। इसके बाद थाना दीपका में अपराध संख्या 437/2024, 114/2026 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी 3 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस घटना में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।
यह भी पढ़ें: 7वें बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2026″ से दीपक पराशर, दिलीप सेन, सुनील पाल, सिंगर ऋतु पाठक सम्मानित

Editor in Chief






