छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 25.05.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 में आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू एवं उसके पिता संतू कोठारी के मध्य शराब पीने और घर में अन्य लोगों को बुलाकर शराब सेवन कराने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ।
विवाद बढ़ने पर आक्रोशित आरोपी बीरेन्द्र कोठारी ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से अपने पिता संतू कोठारी पर प्राणघातक हमला कर दिया। शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से घटनास्थल की साफ-सफाई की और मृतक को खाट पर लिटा दिया।
उधर सूचना प्राप्त होते ही तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मर्ग पंचनामा, शव परीक्षण, घटनास्थल निरीक्षण की कार्रवाई की गई तथा आवश्यक भौतिक साक्ष्य जप्त किए गए।
विवेचना के दौरान आरोपी बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विवेचना जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी:* –
बीरेन्द्र कोठारी उर्फ राजू पिता संतोष कोठारी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर
यह भी पढ़ें: विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर
यह भी पढ़ें: Tech Tips: गर्मी में आपका फोन हो रहा है Overheat? तो अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स







