Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां
    Featured

    कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्धियां

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260526 WA0019
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल का बिगुल: जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

    * भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान।

    कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टीपी नगर कोरबा में भाजपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की बेमिसाल उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी जून माह में आयोजित होने वाले क्रमवार कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी प्रकाश डाला। केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुख्य वाचन के रूप में जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन ने जानकारी दी।

    IMG 20260526 WA0018

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। बैठक में मंचासीन अतिथियों में महापौर संजूदेवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, मीना शर्मा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके तथा जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा ने किया। बैठक में आगामी जून माह के विशेष जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बूथ स्तर पर अधिकतम संख्या में सुनने हेतु विशेष आह्वान किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने की फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील.... ‘केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करें संपर्क, संदिग्ध डोमेन और ई-मेल की तुरंत दें सूचना’

    बैठक में जून माह के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प अभियान, प्राकृतिक खेती कार्यशाला तथा योग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन कर योग, सेवा और संकल्प के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर भाजपा की विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे।

    बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा जिलाध्यक्ष-महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    यह भी पढ़ें: बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    यह भी पढ़ें: नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधानियां, सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,733 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    कोरबा अपीलीय न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला, चेक बाउंस मामले में दोषसिद्धि कायम

    July 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: माननीय डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश, कोरबा ने दाण्डिक अपील…

    Health tips: सारी बीमारियों की जड़ है आपका गाढ़ा खून, बॉडी में ये संकेत मिले तो समझ जाओ….घरेलू उपचार भी जान लें

    July 11, 2026

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.