Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर
    Featured

    विकास कार्यों के लिए आबंटित शासकीय पैसे का दुरुपयोग करने वालो के ऊपर करें एफआईआर – कलेक्टर

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260526 WA0041
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
    * नए शिक्षा सत्र से पहले अधूरे स्कूल भवनों को पूर्ण करने, गणवेश और किताबों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
    * राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण एवं वितरण, पेंशन के लिए वंचित 60 वर्ष से अधिक वृद्ध और विधवाओं का सर्वे कर सूची तैयार करने के निर्देश
    * खाद-बीज वितरण के लिए किसानों से समन्वय कर लाभान्वित करने के निर्देश

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों और टीएल के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने गाँव के विकास कार्य के लिए आवंटित राशि को शासकीय कार्य में खर्च न कर राशि का गबन करने वाले सरपंच, सचिव और संबंधित ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि शासकीय कार्य के लिए आबंटित राशि को किसी भी परिस्थिति में अन्य प्रयोजन के लिए खर्च करने या दुरुपयोग किए जाने पर जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने सभी जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ को बैंक से समन्वय कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रगति नहीं होने पर कोरबा जनपद सीईओ और कटघोरा सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने निर्माण एजेंसियों को जिला प्रशासन द्वारा तैयार निर्माण पोर्टल में जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, आरईएस सहित अन्य एजेंसियों को स्वीकृत स्कूल भवनों के निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से नए शिक्षा सत्र से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामी आत्मानंद विद्यालय भवन के निर्माण में लापरवाही पर पीडब्ल्यूडी के ईई, एसडीओ और उप अभियंता को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें :  आपात व आपराधिक घटनाओं से त्वरित निपटने हेतु जिलेभर में व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित... 49 नाकेबंदी स्थलों पर एक साथ चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

    उन्होंने स्कूल भवन, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी भवन निर्माण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को भवन के आसपास पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आपसी समन्वय बनाने तथा स्टीमेट में बोर की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीईओ को शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पूर्व विद्यार्थियों को गणवेश और किताबों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया कि 30 जून तक अनिवार्य रूप से सभी जगह खाद्यान्न का भंडारण कराया जाए और 1 जुलाई से 10 जुलाई तक राशनकार्ड धारियों को चावल का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

    कलेक्टर ने जिले में सर्वे कर वृद्धा और विधवा पेंशन के लिए वंचित हितग्राहियों की सूची तैयार कर सेचुरेट करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ और नगर पालिक निगम आयुक्त को दिए, ताकि पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा सके।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले में मानसून से पहले खाद-बीज वितरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अभी तक के भंडारण प्रतिशत पर नाराजगी जताते हुए कृषि एवं सहकारिता विभाग को किसानों से समन्वय बनाकर वितरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शेष बचे किसानों के एग्रिस्टेक में प्रगति के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम जनमन अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीएम आवास 2.0 की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आवास निर्माण के कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाने चाहिए। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति लाने, कौशल विकास योजना अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगारमूलक प्रशिक्षण प्रदान करने, पीएम इंटर्नशिप से युवाओं को लाभान्वित करने, आभा आईडी, व्यबन्दन योजना और मातृत्व वंदन योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को वॉक वेस्ट जेनरेटर के लिए चिन्हांकन और पंजीयन करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें :  रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण तथा संबंधित आवेदकों को सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    बैठक में डीएफओ, नगर निगम आयुक्त, सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, एसडीएम तथा सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: बस्तर संभाग के ग्रामीण अंचलों की संस्कृति और अनूठी परंपराएं: कोंडागांव जिले के ग्राम बरकई को अनोखी परम्परा “बंधा मतौर” को लेकर मिली खास पहचान

    यह भी पढ़ें: नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधानियां, सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

    यह भी पढ़ें: NEET PAPER LEAK: 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के सपनों का गुनहगार कौन ? क्या बच निकलेंगे आरोपी ? अब कैसी होगी एग्जाम की प्रक्रिया ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026

    गुमशुदा दो बालकों की तलाश में जुटी पुलिस, आमलोगों से की ये अपील

    July 10, 2026

    दुर्ग शहर से युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद हेतु मोहित वालदे ने प्रस्तुत की दावेदारी

    July 10, 2026

    भारत सरकार द्वारा स्थापित Quality Council of India (QCI) के अंतर्गत NABH मान्यता प्राप्त करने वाला City Dental Care बना कोरबा का गौरव

    July 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,732 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,424 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: 9 जुलाई दिन गुरूवार को *गौमुखी सेवाधाम* द्वारा देवपहरी ग्राम में संचालित…

    चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    July 10, 2026

    आपके PF अकाउंट में ब्याज का पैसा आया या नहीं ? ऐसे घर बैठे Online करें चेक

    July 10, 2026

    गुमशुदा दो बालकों की तलाश में जुटी पुलिस, आमलोगों से की ये अपील

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.