मध्यप्रदेश
भोपाल/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से स्कूल खुलते ही रिक्त पदों पर ज्वाइनिंग दी जाएगी।
विभाग द्वारा विषयवार और जिलेवार रिक्त पदों की सूची जारी कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षक वर्ग में सबसे ज्यादा रिक्तियां अंग्रेजी, गणित और संस्कृत विषय में सामने आई हैं। नियमित शिक्षकों की कमी के कारण इन विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिसे नए शिक्षा सत्र से पहले व्यवस्थित करने की तैयारी की जा रही है।
विभाग ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यकता अनुसार स्कूलों में 1 जुलाई से अतिथि शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।
प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में हर वर्ष बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक नियुक्त किए जाते हैं। इस वर्ष भी करीब 70 हजार पदों पर अतिथि शिक्षकों को अवसर मिलने की संभावना है। पूर्व सत्र के अतिथि शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल को समाप्त हो चुकी हैं। वर्तमान में अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जनरेट किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 7 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जानें कौन कर सकता अप्लाई? अंतिम तिथि 8 जून 2026
यह भी पढ़ें: Raipur: 6 साल से लापता बालक बेंगलुरु से सकुशल बरामद, माता-पिता के किया गया सुपुर्द
यह भी पढ़ें: Mahoba: NEET की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक दरिंदगी, रूह कंपा देगी पूरी कहानी







