Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    May 15, 2026

    अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 15, 2026

    NEET PAPER LEAK: 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के सपनों का गुनहगार कौन ? क्या बच निकलेंगे आरोपी ? अब कैसी होगी एग्जाम की प्रक्रिया ?

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 15
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत
    Featured

    अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260515 WA0015
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ईंधन एवं घरेलू गैस की कमी संबंधी भ्रामक सूचनाएं फैलाए जाने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कोरबा जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूर्णतः सुचारू रूप से संचालित हो रही है। खाद्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 5,876 सिलेंडरों का बैलेंस स्टॉक उपलब्ध है। इसके साथ ही एलपीजी रिफिल की स्थिति भी पूरी तरह सामान्य है। इस प्रकार जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त है।
    इसी कड़ी में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता भी पूरी तरह संतोषजनक है। जिले में कुल 104 रिटेल आउटलेट संचालित हैं।

    वर्तमान उपलब्ध स्टॉक के अनुसार पेट्रोल 913 केएल तथा डीजल 1057 केएल उपलब्ध है, जो जिले की सामान्य दैनिक खपत के अनुसार पर्याप्त है। कुछ चुनिंदा आउटलेट तकनीकी कारणों या देर से भेजे गए इंडेंट के कारण प्रभावित रहे हैं, जिनका समाधान संबंधित कंपनियों द्वारा किया जा रहा है।
    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी पेट्रोल पंपों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कहीं भी कालाबाजारी, जमाखोरी या अव्यवस्था पाए जाने पर तत्काल सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पुलिस एवं प्रशासनिक अमले को भी स्थिति पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    कलेक्टर श्री दुदावत ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना अथवा अफवाह पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुरूप ही ईंधन एवं गैस की खरीद करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कोहड़िया नाले के पास खून से लथपथ मिली अज्ञात युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: NEET PAPER LEAK: 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के सपनों का गुनहगार कौन ? क्या बच निकलेंगे आरोपी ? अब कैसी होगी एग्जाम की प्रक्रिया ?

    यह भी पढ़ें: Sambhal: निकाह के 2 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, हर तरफ हो रही जमकर चर्चा

    यह भी पढ़ें: Pune: अस्पताल को बम से उड़ाने की साजिश का खुलासा, बम रखकर फरार होने वाले आरोपी को ATS ने स्टेशन से धर दबोचा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    May 15, 2026

    NEET PAPER LEAK: 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के सपनों का गुनहगार कौन ? क्या बच निकलेंगे आरोपी ? अब कैसी होगी एग्जाम की प्रक्रिया ?

    May 15, 2026

    Sambhal: निकाह के 2 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, हर तरफ हो रही जमकर चर्चा

    May 15, 2026

    Pune: अस्पताल को बम से उड़ाने की साजिश का खुलासा, बम रखकर फरार होने वाले आरोपी को ATS ने स्टेशन से धर दबोचा

    May 15, 2026

    राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 15, 2026

    Gorakhpur: बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गरीबों का खून चूसने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 1 आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026970 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026865 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026824 Views
    Don't Miss

    Korba: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    May 15, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

    अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 15, 2026

    NEET PAPER LEAK: 22 लाख 80 हजार विद्यार्थियों के सपनों का गुनहगार कौन ? क्या बच निकलेंगे आरोपी ? अब कैसी होगी एग्जाम की प्रक्रिया ?

    May 15, 2026

    Sambhal: निकाह के 2 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, हर तरफ हो रही जमकर चर्चा

    May 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.