छत्तीसगढ़
कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: मदर्स डे के पावन अवसर पर आज ब्रह्माकुमारीज़ के बालको सेंटर में एक भव्य और भावुक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समर कैंप के बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की।
तिलक और फूलों से हुआ माताओं का अभिनंदन

कार्यक्रम की शुरुआत माताओं के विशेष सम्मान के साथ हुई। समर कैंप के बच्चों ने अपनी माताओं का तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया। इस भावुक दृश्य ने सभी की आंखों को नम कर दिया। बच्चों ने अपनी मां को जीवन देने और निस्वार्थ परवरिश के लिए धन्यवाद दिया।
जीवनभर सेवा का लिया संकल्प

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा लिया गया संकल्प रहा। सभी बच्चों ने हाथ जोड़कर संकल्प लिया कि वे जीवनभर अपनी मां की सेवा करेंगे और कभी भी उनका दिल नहीं दुखाएंगे। बच्चों ने माताओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोह लिया मन

ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, कविता और लघु नाटकों के माध्यम से बच्चों ने मां की महिमा का गुणगान किया।
कुशल संचालन और मार्गदर्शन
कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनने और माता-पिता का सम्मान करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में बालको क्षेत्र के लगभग 150 बच्चों और उनकी माताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें: Kolkata: BJP ने बनाई बंगाल में सरकार तो TMC ने किया विपक्ष के नेता का ऐलान, इन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

Editor in Chief




