Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी
    Featured

    Mungeli: ग्राम कोदवाबानी में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कृषकों को जैविक खेती, ट्राइकोडर्मा एवं नील हरित शैवाल की दी गई जानकारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260509 WA0028
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    मुंगेली/स्वराज टुडे: विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.05.2026 को ग्राम कोदवाबानी में कृषकों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेहा लहरे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (कृषि प्रसार), कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेली द्वारा किसानों को जैविक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, ट्राइकोडर्मा, नील हरित शैवाल, बीजोपचार एवं सतत कृषि विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

    IMG 20260509 WA0029

    कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नेहा लहरे द्वारा किसानों को ट्राइकोडर्मा क्या है, इसके कृषि में महत्व, उपयोग एवं लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ट्राइकोडर्मा एक लाभकारी जैविक फफूंदनाशी है, जो फसलों को विभिन्न मृदाजनित रोगों से बचाने में सहायक होता है तथा पौधों की वृद्धि एवं उत्पादन क्षमता में वृद्धि करता है। किसानों को ट्राइकोडर्मा के बीजोपचार एवं भूमि उपचार में उपयोग की विधि भी समझाई गई।

    इसके साथ ही किसानों को नील हरित शैवाल के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नील हरित शैवाल धान की खेती में उपयोगी जैव उर्वरक है, जो वातावरणीय नाइट्रोजन को मिट्टी में स्थिर कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने का कार्य करता है। इसके उपयोग से रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता कम होती है तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार होता है।
    कार्यक्रम में किसानों को बीजोपचार के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि बीजोपचार से बीजजनित एवं मृदाजनित रोगों की रोकथाम होती है, अंकुरण प्रतिशत बढ़ता है तथा फसल की प्रारंभिक वृद्धि बेहतर होती है। किसानों को जैविक एवं रासायनिक बीजोपचार की विधियों के बारे में भी अवगत कराया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    IMG 20260509 WA0027

    इसके अतिरिक्त किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैविक खादों के महत्व एवं पर्यावरण अनुकूल खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न कृषि समस्याओं पर चर्चा कर समाधान प्राप्त किया।
    इस अवसर पर कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री गिढोरे जी, श्री राजेश साहू एवं श्रीमती निकिता तिवारी भी उपस्थित रहीं तथा उन्होंने किसानों को विभागीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी तकनीकी जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

    यह भी पढ़ें: IBPS में डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; अंतिम तिथि 20 मई 2026

    यह भी पढ़ें: Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    यह भी पढ़ें: New Delhi: बहन पर डाली गंदी नजर तो दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,405 Views
    Don't Miss

    रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, 3548 पदों पर भर्ती का अपडेट, आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर

    October 8, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे:  क्या आप रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं? रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड…

    Korba: सेवा, संवेदना और विश्वास की मिसाल बना एमजेएम अस्पताल–रोटरी क्लब ऑफ कोरबा का निःशुल्क डायलिसिस अभियान

    October 8, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    October 8, 2026

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.