छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे – घरेलु एवं व्यवसायिक गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और खाने पीने के सामग्री के महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने हल्ला बोला है। निहारिका के घंटाघर चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान के संयोजन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को सिर पर उठाकर विरोध प्रदर्शन किया ।
रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा कि फरवरी से लेकर अब तक केंद्र की मोदी सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में (लगभग 1380 रुपये) की वृद्धि कर चुकी है और अब 993 रुपये की वृद्धि अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़ोतरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव को ध्यान में रखते हुए कीमतें टाल देती है और चुनाव खत्म होते ही जनता की चमड़ी उतारने का काम शुरू कर देती है। सरकार के पास महंगाई कम करने का एजेंडा नहीं है। सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं ।

मनोज चौहान, जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) ने कहा कि रोजमर्रा के सामानों पर मूल्य वृद्धि का नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई का अगला हमला पेट्रोल डीजल के दामों पर होगा। पिछले पांच वर्षों में 45 प्रतिशत गैस सिलेंडर का दाम बढ़ चुका है उसके बावजूद प्रधानमंत्री जी देश की जनता को नये नये सपने दिखाते हैं। बड़े बड़े विज्ञापन के जरिये वाहवाही लूटते हैं। दूसरी तरफ देश की आम जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त है। यूपीए के शासनकाल में गैस सिलेंडर के दाम 400 रुपये होने पर भाजपाई नेता महंगाई का रोना रोते थे ।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख इश्तियाक ने कहा कि उभरती स्थिति ने पूरे देश में व्यापक परेशानी पैदा कर दी है जिससे कमजोर वर्ग एवं मध्यम वर्गीय परिवार प्रभावित हो रहे हैं । वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी ने कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के दामों में बेतहाशा वृद्धि से सड़क किनारे खाने पीने के ठेले, छोटे ढाबे, रेस्टोरेंट और स्कूली बच्चाें के हॉस्टल बंद हो रहे हैं या बंद होने के कगार पर है ।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि युद्ध के वजह से घरेलु एवं व्यवसायिक गैस की आपूर्ति नहीं हो रही तो बढ़े दाम पर कहां से आपूर्ति हो रही है । ग्रामीण महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार की गलतनीतियों के कारण देश भर में घरेलु एवं कमर्शियल गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है जिससे आम जनता को भारी परेशानी हो रही है और रसोई का खर्चा दिन – प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है । गांवों में एक बार फिर लकड़ी चुल्हा जलने लगे हैं ।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष गजानंद प्रसाद साहु ने बताया कि रसोई गैंस, पेट्रोल, डीजल, राशन सामग्री के दामों में बढ़ती महंगाई का मुद्दा अत्यंत गंभीर है इसके विरोध में आम जनता को सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करना होगा, तभी मोदी सरकार नींद से जागेगी ।
विरोध प्रदर्शन स्थल पर पार्षद एवं अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, पाली तानाखार के विधायक प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार पाली, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, राजेन्द्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, गोरे लाल यादव, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, एनएसयुआई अध्यक्ष मनमोहन चंद्रा, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, नेता प्रतिपक्ष बांकीमोंगरा मधुसुदन दास, जिला उपाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, महामंत्री सुधीर जैन, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, एफ डी मानिकपुरी, सुरेश पटेल, धनंजय चंद्रा, संतोष यादव, डॉ. डी आर नेताम, रामकुमार श्रीवास, प्रवीण ओगरे, संजू अग्रवाल, पार्षद रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, गीता गभेल, प्रेमलता बंजारे, अयोध्या कंवर, संदीप डहरिया,मोहनलाल चंद्रा, पूर्व पार्षद डॉ. रामगोपाल यादव, अविनाश बंजारे, मस्तुल कंवर, मंडल अध्यक्ष बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, जवाहर निर्मलकर, हरवेन्द्र सिंह, अमृत लाल कंवर, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश चंद्रवंशी, महेश राम साहु, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, सनीष कुमार, कुंजबिहारी साहु, महेन्द्र थवाईत (गुड्डु) देवादयाल तिवारी, पुष्पा पात्रे, शायदा खान,शशिलता पांडेय, संजू पैकरा, ममता अग्रवाल, नफीसा हुसैन, टिंकी महंत, शांता मंडावे, गीता महंत, पूनम तिवारी, मीरा सिंह, झलकुंवर, शांति स्वरूप महंत, मीरा देवी, शशि सिंह , भुनेश्वरी, बसंती महंत, सुनीता चौहान, सीमा उपाध्याय, समसुद्दीन, मुस्लिम खान, महेश राम साहु, फरियाद अली रिजवी, शब्बीर खान, अनिल कुमार, गणेश दास महंत, रामकुमार सिंह राठौर, चालेश्वर सिंह, रामकुमार साहु, आकाश प्रजापति, राजेश श्रीवास, करम प्रजापति, पंकज श्रीवास, एस महंत, आंगन बाई, गंगाबाई यादव, असलम खान, भीवेश गोस्वामी, मुन्ना खान, जगन्नाथ थवाईत, सिराज खान, ललित सोनवानी, गणेश बघेल, प्रकाश दास महंत, चमेली महंत, कुसुम भगत, नीलु सिंह, एस राव, हराबाई कुर्रे, सम्भावी डहरिया, सकीला बेगम, पुष्पा स्वामी, बिंदिया, चंदन साहु, आशा जोशी, सजीदा बेगम ने अपनी मांगो को रखते हुए कहा कि व्यवसायिक गैस सिलेण्डर में की गई 993 की वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए । 5 व 10 किलो की सिलेण्डरों में हुई 200 रूपये की बढ़ोत्ती को रद्द किया जाए । आम जनता और छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए सब्सिडी पुन: बहाल की जाए । महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस एवं प्रभावी नीति लागू की जाए । अंत में कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार इस जनविरोधी निर्णयों को वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस व्यापक विरोध प्रदर्शन और जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी ।
यह भी पढ़ें: Mumbai: पद्मश्री अनूप जलोटा सहित कई हस्तियां 7वें लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2026 से सम्मानित
यह भी पढ़ें: बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

Editor in Chief




