Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 252 मरीज हुए लाभान्वित
    Featured

    Korba: मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 252 मरीज हुए लाभान्वित

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260420 19341482
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: 19 अप्रैल मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, शिव औषधालय, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में वृहद् निशुल्क अस्थि खनिज, घनत्व जांच ( bone Minearal density test), नेत्र जांच तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर लखन लाल देवांगन उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में, श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा की अध्यक्षता में एवं नरेंद्र देवांगन पार्षद कोहड़िया के विशिष्ट आतिथ्य में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित कीया गया।*

    *शिविर में आँख, नाक, कान, गला, दंतरोग, चर्मरोग, गुदरोग, शिशुरोग, स्त्रीरोग, वातरोग, श्वास रोग, चर्म रोग,आदि सभी प्रकार के सामान्य कष्टसाध्य, असाध्य रोगों से पीड़ित स्त्री पुरुष एवं बच्चों सहित 252 रोगियों का निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार आयुर्वेद के सभी विभागों के अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा किया गया ।*

    *नर सेवा ही नारायण सेवा- लखन लाल देवांगन*

    *अच्छा स्वास्थ्य ही सच्चा धन- संजू देवी राजपूत*

    *आयुर्वेद जीवनशैली को अपनाकर जीवन में प्राप्त किया जा सकता है आनंद- डॉ.नागेंद्र शर्मा*

    19 अप्रैल मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, शिव औषधालय, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में वृहद् निशुल्क अस्थि खनिज, घनत्व जांच ( bone Minearal density test), नेत्र जांच तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर लखन लाल देवांगन उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में, श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा की अध्यक्षता में एवं नरेंद्र देवांगन पार्षद कोहड़िया के विशिष्ट आतिथ्य में पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय दुकान क्रमांक 10,11 महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में दिनांक 19 अप्रैल 2026 रविवार को आयोजित कीया गया। जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों, चिकित्सकों तथा शिविरार्थियों ने भगवान परशुराम, आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धनवन्तरी , भारत माता तथा मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्वर्गीय परम पूज्य पंडित विद्याधर शर्मा जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर, उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर एवं उनका षोडशोपचार पूजन अर्चन कर वृहद् निशुल्क अस्थि खनिज, घनत्व जांच ( bone Minearal density test), नेत्र जांच तथा आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के बारे मे जानकारी देते हुये शिविर के आयोजक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने शिविरार्थीयों को संबोधित करते हुये कहा की हमें स्वस्थ रहने के लिये आयुर्वेद में वर्णित नियमों का पालन करना चाहिये। आयुर्वेद जीवनशैली को अपनाकर ही जीवन में आनंद को प्राप्त किया जा सकता है। हम सभीको आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपने रोगोपचार हेतु पहली प्राथमिकता देनी चाहिये क्योंकि आयुर्वेद ही बताता है की क्या हमारे लिये हितकर है क्या अहितकार। शिविर की अध्यक्षता कर कर रही संजू देवी राजपूत ने अच्छे स्वास्थ्य को सच्चा धन बताते हुये सभी को अच्छे स्वास्थ्य हेतु आयुर्वेद जीवन शैली अपनाने को कहा। मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने शिविर को जनोपयोगी बताते हुये कहा की वास्तव मे नर सेवा ही नारायण सेवा है। शिव औषधालय परिवार द्वारा जो यह सेवा कार्य किया जा रहा है वो सचमुच प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। इसके लिये उन्होंने शिव औषधालय परिवार, डॉ.नागेंद्र शर्मा और उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया। शिविर में 117 लोगों की बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) जांच निशुल्क दिल्ली के टैकनीशियन विजय ने की, शिविर में 72 लोगों की आंखों की जांच निशुल्क कर चश्मे का नंबर का कार्ड बनाकर चश्मा डॉट कॉम द्वारा दीया गया तथा 135 मधुमेह रोगियों की रक्त शर्करा की निःशुल्क जांच की गई, तथा 63 लोगों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शिविर में गर्मी से राहत दिलाने वाला लू से बचाने वाला शीत सुधा शरबत निशुल्क पिलाया जिसे पीकर लोगों ने इस चिलचिलाती गर्मी में राहत पाई तथा शिविर में अपना इलाज कराने आये सभी 252 रोगियों को चिकित्सक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, कॉस्मेटिक नेत्र सर्जन डॉ.रामकिशोर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ.नीलिमा भट्ट, डॉ.नीतीश भट्ट, स्त्री रोग चिकित्सिका त्रय डॉ.नंदिनी तिवारी डॉ.सुनीता हलदार तथा डॉ.वागेश्वरी शर्मा, डॉ.प्रदीप देवांगन, डॉ.नंद लाल वीरानी, स्त्री डॉ.संजय वैष्णव, डॉ.स्वर्ण सिंह चंद्रा, डॉ. राजेश राठौर, डॉ.युगेश नारायण शर्मा, डॉ.जितेन्द्र नारायण शर्मा एवं डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा ने उनके लिये उपयोगी आयुर्वेदानुसार आहार-विहार, दिनचर्या-ऋतुचर्या, के विषय में विस्तार से बताते हुए इससे मुक्ति हेतु निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर में योग प्राणायाम का रोगानुसार व्यक्तिगत प्रायोगिक प्रशिक्षण योग शिक्षक संजय कुर्मवंशी, सचिन विश्वकर्मा, राकेश कुमार, दुर्गेश राठौर एवं राजेश प्रजापति द्वारा दिया गया। शिविर में पहुंचे रोगियों ने शिविर में एक ही छत के नीचे आयुर्वेद के सभी विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सको को पाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने रोग पर नियंत्रण तथा इससे मुक्ति के प्रति विश्वस्तता का भाव प्रकट करते हुए आयोजकों एवं चिकित्सकों को साधुवाद एवं धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। शिविर में चिकित्सकों के अलावा वीरेंद्र सोनी, अश्विनी बुनकर, नेत्रनंदन साहु, कमल धारिया, मनीष कौशिक, कुश गुप्ता, कविरंजन दास, धैर्य सिंह, अरुण मानिकपुरी, तोरेंद्र सिंह, देवबली कुंभकार, सिद्धराम शाहनी, राकेश इस्पात, सिमरन जायसवाल, पंचकर्म थेरेपिस्ट पिंकी बरेठ, आई टेक्नीशियन रेणुका महिलांगे, निखिल पटेल, सत्यम साहू, महानदी काम्प्लेक्स के संजय अग्रवाल, पवन मोदी, सुशील केजरीवाल, संतोष अग्रवाल, संतोष शर्मा, कैलाश अग्रवाल, फिरोज मेमन, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विजेंद्र गुप्ता एवं श्री शिव औषधालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

    यह भी पढ़ें :  पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा, छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपनी प्रतिनिधि

    यह भी पढ़ें: Korba: बहनों के सम्मान में बजरंग दल मैदान में, लव जिहाद के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: 24 अप्रैल को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘दबिश’….फ़िल्म में देखेंगे एक ईमानदार पुलिस अफसर की जिद, संघर्ष और सिस्टम से टकराने की कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा कुसमुण्‍डा मुख्‍य…

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.