Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी
    Featured

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2026Updated:April 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: दिसंबर 2023 के दिन थे और स्कूलों में सालाना जलसे की तैयारियां जोरों पर थीं। मुंबई के उस इंटर कॉलेज में भी कुछ ऐसा ही माहौल था। जलसे में हिस्सा लेने वाले बच्चे अपने-अपने शो की प्रैक्टिस में लगे थे।

    11वीं क्लास में पढ़ रहे मिहिर (काल्पनिक नाम) को भी ग्रुप डांस के लिए चुना गया था, जहां पहली बार उसके स्कूल की महिला टीचर शोमिता (बदला हुआ नाम) की नजर उसके ऊपर पड़ी। शोमिता ने पास जाकर उससे बातें शुरू कीं और फिर हर दिन किसी ना किसी बहाने से मिहिर से मिलने लगीं।

    मिहिर को लगा कि उसकी टीचर का उससे इस तरह घुल-मिलकर बातें करना नॉर्मल है, लेकिन कहानी कुछ और थी। दरअसल, शोमिता अपने ही इस स्टूडेंट के साथ एक नाजायज रिश्ते को जन्म देना चाहती थी। मिहिर ने इंकार किया, लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वो शोमिता के चंगुल में फंसता चला गया और एक साल तक शोषण का दर्द सहकर घुटता रहा। क्या थी ये पूरी कहानी, सिलसिलेवार तरीके से आपको बताते हैं। पहचान छिपाने के लिए आरोपी टीचर और नाबालिग छात्र के नाम काल्पनिक और बदलकर लिखे गए हैं।

    हैरान कर देने वाली ये कहानी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से है। जहां महिला टीचर शोमिता को अपने ही नाबालिग छात्र मिहिर का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस घिनौने काम में शोमिता और मिहिर की एक कॉमन दोस्त ने भी उसका साथ दिया। शोमिता, मिहिर को फाइव स्टार होटलों में ले जाती, शराब पिलाती और फिर उसके साथ मनमानी करती थी। ये सिलसिला पूरे एक साल तक चलता रहा। शोमिता और उसकी दोस्त के गिरफ्तार होने के बाद, इन दोनों की कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्राचीन सिद्ध शनिदेव मंदिर में महाभंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद

    कैसे शुरू हुई कहानी?

    16 साल का मिहिर उस वक्त 11वीं क्लास में था। सालाना जलसे की तैयारी के दौरान 38 वर्षीय शोमिता उससे मिली और फिर लगातार बातें करने लगी। एक दिन उसने मिहिर से अपने मन में छिपी वो ख्वाहिश जारी की, जिसके लिए वह उसके करीब आई थी। मिहिन ने साफ-साफ इनकार कर दिया और इसके बाद शोमिता से बातें भी कम कर दीं। लेकिन, शोमिता तो जैसे उसके लिए पागल हो चुकी थी। अब उसने मिहिर को फंसाने के लिए एक और प्लान बनाया।

    दोस्त के जरिये मिहिर को फुसलाया

    शोमिता ने मिहिर को अपने साथ संबंध बनाने के लिए तैयार करने को एक चाल चली। उसने मिहिर की एक ऐसी दोस्त को चुना, जो उसकी भी करीबी थी। इस दोस्त ने मिहिर को अकेले में बुलाया और समझाया कि बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ किशोर उम्र के लड़कों के प्रेम संबंध सामान्य बात है। उसने कहा कि उम्र मत देखो, आजकल ये सब चलता है। वो हर दिन मिहिर से मिलती और शोमिता के बारे में ही बात करती। उसने कहा कि भगवान ने तुम दोनों (शोमिता और मिहिर) को एक दूसरे के लिए ही बनाया है। धीरे-धीरे मिहिर उसकी बातों में फंसने लगा।

    शोमिता और मिहिर की अकेली मुलाकात

    इस कॉमन दोस्त की बातों में आकर मिहिर आखिरकार, अपनी ही टीचर के साथ अवैध रिश्ते को जन्म देने के लिए तैयार हो गया। एक दिन शोमिता ने मिहिर को कॉलेज के पास मिलने के लिए बुलाया और उसे अपनी सेडान कार में बिठाकर एक सुनसान जगह पर ले गई। वहां पहले उसने मिहिर से उसके कपड़े उतरवाए और इसके बाद संबंध बनाए। उस दिन से ये सिलसिला लगभग हर दिन होने लगा। वो मिहिर को क्लास के बाद सुनसान जगहों पर ले जाती और अपनी मनमानी करती।

    यह भी पढ़ें :  Greater Noida: शादी में एक करोड़ खर्च करने के बावजूद नहीं बची खूबसूरत मेधावी लाडली बेटी की जान, दहेज लोभियों ने हत्या कर लाश तीसरी मंजिल से नीचे फेंका, पति और ससुर गिरफ्तार

    5 स्टार होटल में यौन शोषण

    कुछ वक्त बाद शोमिता ने मिहिर को फाइव स्टार होटलों में ले जाना शुरू किया। उसने फाइव स्टार होटल इसलिए चुने, क्योंकि यहां गैर शादीशुदा कपल के लिए बुकिंग आसानी से मिल जाती थी और साथ ही किसी तरह का कोई डर भी नहीं रहता था। यहां वह मिहिर को पहले शराब पिलाती और इसके बाद उसे अपनी हवस का शिकार बनाती। मिहिर घुट रहा था और इस नाजायज रिश्ते से निकलना चाहता था। वह खोया-खोया सा रहने लगा था। शोमिता ने जब ये सब देखा तो उसे एंटी एंजाइटी पिल्स खिलाना शुरू कर दिया।

    कॉलेज के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा

    धीरे-धीरे वक्त बीत रहा था और 12वीं की परीक्षा आने वालीं थी। मिहिर को लगा कि 12वीं पास करने के बाद, जब वह कॉलेज छोड़ेगा तो उसे शोमिता के चंगुल से भी मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं था। शोमिता के सिर पर मिहिर का जुनून सवार था और वो किसी भी कीमत पर उसे छोड़ने को तैयार नहीं थी। कॉलेज खत्म होने के बाद भी शोमिता ने अपने घरेलू स्टाफ के जरिए मिहिर से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, अब मिहिर और नहीं सह सकता था। उसने अपनी सारी आपबीती परिवार के लोगों से बयां कर दी।

    पुलिस के शिकंजे में महिला टीचर

    अपने बेटे की बातें सुनने के बाद परिवार ने पुलिस में संपर्क किया, जिसके बाद महिला टीचर और उसकी उस दोस्त को गिरफ्तार गिया गया, जिसने मिहिर को बातों में फंसाया था। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। महिला टीचर की उस कार को भी जब्त कर लिया गया है, जिसमें उसने छात्र के साथ यौन संबंध बनाए। कोर्ट से पुलिस को महिला टीचर की मानसिक जांच कराने की इजाजत मिल गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही कि क्या उसने किसी और छात्र को भी अपना शिकार बनाया था।

    यह भी पढ़ें :  Sambhal: निकाह के 2 साल बाद महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टरों की टीम ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, हर तरफ हो रही जमकर चर्चा

    मोबाइल-लैपटॉप से खुलेंगे राज

    उधर, स्कूल मैनेजमेंट ने टीचर को सस्पेंड कर दिया है। मैनेजमेंट की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि वह इस मामले में पुलिस की पूरी सहायता करेंगे। टीचर पर आरोप है कि उसने छात्र को डराया भी था। पुलिस को टीचर के मोबाइल फोन और लैपटॉप से कुछ अहम सबूत मिले हैं। इनसे पता चला है कि वह छात्र को काफी समय से फंसा रही थी।

    यह भी पढ़ें: Raibareli: प्रेमी को परिजनों ने भिजवा दिया जेल, टावर पर चढ़ गयी नाराज प्रेमिका, मचा हड़कंप….

    यह भी पढ़ें: Assam: राहुल गांधी ने विवादित बयान देकर मचाई सनसनी, कहा- हमारी सरकार बनी तो हिमंता बिस्वा सरमा को जेल में डालेंगे, सीएम सरमा ने किया पलटवार

    यह भी पढ़ें: Telangana: बेटे की चाह में हैवान बना पति, प्रेग्नेंट वाइफ और 2 बेटियों को उतारा मौत के घाट

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026

    शोक संदेश: पत्रकार शेख असलम की सुपुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब में शोक की लहर

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,512 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026882 Views
    Don't Miss

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प…

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.