छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिला साहू संघ कोरबा के अन्तर्गत आने वाले सरगबुंदिया ईकाई द्वारा माता कर्मा जी की जयंती बड़े धूमधाम से ग्राम सरगबुंदिया में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गिरिजा साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा एवं कार्य क्रम की अध्यक्षता श्री गोरे लाल साहू जी जिला संगठन सचिव एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों में श्री नरोत्तम साहू जी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा, श्रीमती देवकी साहू, श्रीमती सविता साहू जी, श्री भुवनेश्वर साहू जी, संतोष साहू जी, घनश्याम प्रसाद साहू जी,दानसाय साहू जी, टेकराम साहू जी, श्रीमती लखनी साहू जी, श्रीमती इंदू साहू जी, अमृतलाल साहू जी , जागेश्वर साहू जी, गोविंद साहू जी,पीतर लाल साहू जी, श्रीमती अन्नपूर्णा साहू जी, श्री दुर्गा साहू जी,साखीराम साहू जी उपस्थित रहे।
इसके उपरांत उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरगबुंदिया ईकाई द्वारा रैली निकाल कर किया गया। रैली के उपरांत माता कर्मा जी की आरती,पूजन किया गया। तत्पश्चात आये हुए अतिथियों का सम्मान समारोह, एवं अतिथियों द्वारा सामाजिक संबोधन दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गिरिजा साहू जी द्वारा माता कर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा माता कर्मा का जीवन भक्ति, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उनके आदर्श न केवल साहू समाज के लिए बल्कि संपूर्ण मानव जाति के लिए प्रेरणा दायक है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सरगबुंदिया ईकाई के श्री मस्तुलाल साहू जी, पोखराज साहू जी, दुर्गा साहू जी ईकाई अध्यक्ष सरगबुंदिया, लक्ष्मी नारायण साहू जी, रामनारायण साहू जी, लक्ष्मी प्रसाद साहू जी, श्रीमती रुप कंवर साहू जी, श्रीमती सुनीता साहू जी श्री शिवराज साहू जी एवं समस्त स्वजातीय बंधुओं, बहनों एवं ग्राम पंचायत सरगबुंदिया का विशेष सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें: Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

Editor in Chief


