उत्तरप्रदेश
सहारनपुर/स्वराज टुडे: फतेहपुर के रामखेड़ी निवासी युवती 16 मार्च को घर से कंधेला गांव के युवकों के साथ बाइक पर सवार चली गई थी। मंगलवार को पुलिस ने युवती को बरामद करने के बाद फतेहपुर सीएचसी में मेडिकल कराने के लिए पहुंची थी।
युवती का मेडिकल कराने पुलिस लाई थी सीएचसी
जैसे ही मेडिकल कराने के बाद युवती को पुलिस ने कार में बैठाया तभी युवती के भाई ने सिर में पिस्टल से गोली मार दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपित मौके से भाग निकले। यह घटना सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद आरोपित भाई मोंटी ने खुद को थाने में जाकर सरेंडर कर दिया, जबकि दूसरे भाई रवि को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी है। युवती को दिल्ली रोड स्थित मेडिग्राम अस्पताल में भर्ती कराया, मगर हालत में सुधार न होने के कारण चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
यह है पूरी घटना
घटना सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। फतेहपुर थानाक्षेत्र के रामखेड़ी निवासी 25 वर्षीय राखी 16 मार्च को कंधेला निवासी लव कुश और गोविंद पुत्र जसबीर निवासी कंधेला के साथ बाइक पर सवार होकर चली गई थी। युवती के बड़े भाई रवि कुमार ने फतेहपुर 17 मार्च को थाना फतेहपुर में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को राखी को बरामद किया, जिसके बाद पुलिस स्विफ्ट कार संख्या यूपी यूपी16 सीएम1706 में सवार होकर फतेहपुर सीएचसी पर पहुंचे थे। कार में एसआई विजयपाल और महिला सिपाही प्रीति ने युवती का मेडिकल कराया।
मेडिकल कराने के बाद युवती को बयान के लिए कोर्ट लेकर जा रहे थे। पुलिस ने जैसे ही युवती को कार में बैठाया। तभी युवती के बड़े भाई मोंटी और रवि सीएचसी में थे। युवती के कार में बैठते ही बड़े भाई मोंटी ने पिस्टल से तीन राउंड गोली चला दी। इसमें एक गोली युवती के सिर में लगने से लहूलुहान हो गई।
मौके से आरोपित घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग निकले। घटना के बाद पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। एसएसपी, एसपी देहात मौके पर पहुंच और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से खोखे भी बरामद किए है।
एसएसपी ने क्या कहा
इस घटना को लेकर एसएसपी अभिनंदन ने कहा कि बहन को उसके सगे भाइयों ने ही गोली मारी है। जिनमें से एक भाई को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया। युवती का काफी दिनों से कंधेला निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दूसरे भाई की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी
यह भी पढ़ें: हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होलिका दहन की लकड़ी को लेकर मृतक से हुआ था विवाद
यह भी पढ़ें: मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

Editor in Chief


