Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
    Featured

    अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी संस्थान में विशेष कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260312 WA0649
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोरबा द्वारा विश्व सद्भावना भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं, गृहिणियों, समाजसेविकाओं तथा ब्रह्माकुमारी बहनों सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजू देवी राजपूत, महापौर नगर निगम कोरबा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रजनी पांडे उपस्थित रहीं।

    IMG 20260312 WA0654 IMG 20260312 WA0648

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की धुरी ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की भी आधारशिला है। जब नारी अपने अंदर की आध्यात्मिक शक्ति को पहचानती है तो वह अनेक लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है। मुख्य अतिथि संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. रजनी पांडे ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि नारी में अपार शक्ति और सहनशीलता होती है। यदि महिलाएँ आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें तो वे किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

    IMG 20260312 WA0653 IMG 20260312 WA0649

    इस अवसर पर बी. के. बिंदु दीदी जी ने महिला की आध्यात्मिक शक्ति और संस्कारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से महिलाएँ अपने जीवन में शांति, शक्ति और संतुलन ला सकती हैं, जिससे परिवार और समाज में भी सकारात्मक वातावरण बनता है। इस अवसर पर बी. के. रुक्मणी दीदी जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि नारी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि शक्ति, करुणा और संस्कारों का स्वरूप है। जब नारी अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानती है और आत्मिक शक्तियों को जागृत करती है, तब वह परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाती है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय "heal your mind heal your life" एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम "खुशियों का पासवर्ड" कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    IMG 20260312 WA0651 IMG 20260312 WA0650

    दीदी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में महिलाओं के सामने अनेक जिम्मेदारियाँ होती हैं, फिर भी नारी अपनी सहनशीलता, धैर्य और प्रेम के बल पर हर परिस्थिति का सामना करती है। यदि नारी अपने जीवन में आध्यात्मिकता को अपनाए और प्रतिदिन कुछ समय राजयोग ध्यान के लिए निकाले, तो उसे अंदर से शांति, शक्ति और आत्मविश्वास प्रास होता है। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान बी.के. विरेश भाई द्वारा स्वागत गीत एवं “नारी शक्ति” विषय पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी को प्रेरित किया। साथ ही नूतन विश्वकर्मा द्वारा भी माता का भजन प्रस्तुत किया गया जिसने सबको भाव विभोर कर दिया

    अंत में बी. के. रश्मी शर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यबाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

    यह भी पढ़ें: Lucknow: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम की तैयारी, 50 लाख छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

    यह भी पढ़ें: शादी से एक दिन पूर्व युवती अपने प्रेमी संग फरार, नगदी और गहने भी ले गई, अब तलाश में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें: Korba: भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती और नशे के कारोबार को संरक्षण दिए जाने का कांग्रेस ने किया विरोध, 12 मार्च को बीजेपी कार्यालय के घेराव का किया ऐलान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026

    प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को, परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी

    May 26, 2026

    नौतपा में गर्मी पड़ने पर लू (तापाघात) से बचाव हेतु सावधानियां, सीएमएचओ ने जारी की गाइडलाइन

    May 26, 2026

    बीएड व डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी, 12 जून अंतिम तिथि

    May 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,554 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,003 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026887 Views
    Don't Miss

    MJM Hospital और Rotary Club की नई पहल, अब जरूरतमंद मरीजों को मिलेगी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा, आज 26 मई को होगा “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ

    May 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह मानवता और…

    बंगाल में CM शुभेंदु का डॉन-माफिया पर एक्शन, एक बाद एक अंडरवियर में निकाली जा रही परेड

    May 26, 2026

    माखनपुर पंचायत में शासकीय राशि के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई; पूर्व सरपंच, सचिव एवं ठेकेदार को भेजा गया जेल

    May 26, 2026

    प्री.डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 04 जून को, परीक्षार्थियों के लिए गाइडलाइंस जारी

    May 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.