Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Korba: अस्पतालों से अधिकांश दवाइयां गायब ! मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर, चिकित्सा सेवाओं की खुली पोल
    Featured

    Korba: अस्पतालों से अधिकांश दवाइयां गायब ! मरीज बाहर से दवा खरीदने को मजबूर, चिकित्सा सेवाओं की खुली पोल

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260310 WA0758
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने का लाख दावा करे लेकिन धरातल पर इसकी अलग ही तस्वीर नजर आती है । शिकायत मिलने पर जब स्वराज टुडे न्यूज़ की टीम कोरबा के मुख्य मार्ग स्थित रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो यहां मरीजों में काफी आक्रोश देखने को मिला ।  उन्होंने बताया कि यहां महीनों से अनेक महत्वपूर्ण दवाइयां उपलब्ध नहीं है । दवा वितरण विभाग में बोला जाता है कि दवाइयां बाहर से खरीद लो । अब जो आर्थिक रूप से सक्षम है वो तो दवा बाहर किसी मेडिकल स्टोर्स से दवाइयां खरीद लेंगे लेकिन जो गरीब हैं वो कहाँ से खरीद पाएंगे। वे गरीब हैं इसलिए उनकी शिकायत सुनने वाला भी कोई नहीं है । दस रुपए के पर्चे पर डॉक्टर मरीज को जरूर देखते हैं, लेकिन पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता नही होने से मरीजों को बाहर की ओर रुख करना पड़ता है और उन्हें महंगी दवाइयां लेनी पड़ती है.

    IMG 20260312 03391540 IMG 20260312 03390675

    रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्टोर इंचार्ज गोवर्धन सिंह कंवर को मरीजों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है । हमारे द्वारा केवल यह पूछे जाने पर कि अस्पताल में कितनी तरह दवाइयां सप्लाई की जाती हैं , उनमें से कितनी दवाइयों की सप्लाई कितने दिनों या महीनों से नहीं हो रही है तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया । इससे उनका गैर जिम्मेदाराना व्यवहार साफ नजर आता है।

    IMG 20260312 03370367 IMG 20260312 03365799

    कुछ ऐसा ही हाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी है, जहां मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही और उन्हें निराशा के साथ बाहर जाकर दवाएं लेनी पड़ रही है। मरीजों का कहना हैं कि यह स्थिति आए दिन बनी रहती है। यहां कुछ दवाई मिलती हैं तो कुछ दवाइयाँ बाहर से लेनी पड़ती है। अब स्वस्थ रहने के लिए बाहर से दवाइयां तो खरीदनी ही पड़ेगी चाहे महंगी मिले या सस्ती। यहां दवाओं के स्टॉक को बढ़ाने की जरूरत है, ताकि लोग उम्मीद से अस्पताल में आते हैं, उन्हें पर्ची पर लिखी गयी सभी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

    यह भी पढ़ें :  पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    IMG 20260312 03364873 IMG 20260312 03372154

    इस मामले में जब ड्रग वेयरहाउस की सहायक प्रबंधक गायत्री साहू से संपर्क किया गया तो वो अपने कार्यालय में नहीं मिली । उन्होंने दूरभाष पर बताया कि इस संबंध में जवाब देने के लिए वे अधिकृत नहीं है । वे उनके MD रितेश सर से बात करें । जब उनसे दूरभाष पर चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि दवाइयों का स्टॉक नहीं होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं । वे अधिनस्थों से जानकारी लेकर व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।वहीं मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉ गोपाल एस. कंवर ने भी दवा खत्म होने की जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्टॉक भर लिया जाएगा ।

    आपको बता दें कि सरकारी अस्पतालों में दवाओं की खरीद एक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से केंद्रीय रूप से की जाती है। दवा वितरण समिति और जीवन दीप समिति दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करती है।विभाग द्वारा दवाओं का उचित भंडारण, तापमान नियंत्रण, स्टॉक रिकॉर्डिंग किया जाता है, ताकि दवाएं खराब न हों और उनकी उपलब्धता बनी रहे। बाह्य मरीजों को पर्ची के आधार पर दवाएं दी जाती हैं।दवाओं के वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए स्टॉक का समय-समय पर ऑडिट और मॉनिटरिंग की जाती है। यह विभाग सुनिश्चित करता है कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं मुफ्त या सस्ती दरों पर उपलब्ध हों। लेकिन ड्रग वेयर हाउस के कर्मचारियों और अस्पतालों के स्टॉक प्रभारियों की कार्यशैली कई सवाल खड़े करती है । शासकीय सेवा में रहकर मोटी तनख्वाह उठाना ही उनके जीवन का मूल उद्देश्य नजर आता है । शासन की योजनाओं और मरीज को होने वाली परेशानियों से इनका कोई वास्ता नजर नहीं आता । अगर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था दुरुस्त रखनी है तो सबसे पहले कर्मचारियों को दुरुस्त करने की आवश्यकता है ।

    यह भी पढ़ें :  दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    यह भी पढ़ें: CG news: छत्तीसगढ़ में नए मतांतरण कानून को कैबिनेट की मंजूरी, अब होगी 10 साल की जेल और भारी जुर्माना

    यह भी पढ़ें: Bilaspur: गलत एवं अमानत नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही, पेट्रोल एवं डीजल पंप पर भी ऐसे वाहन चालकों को अब नहीं मिलेगी डीजल एवं पेट्रोल

    यह भी पढ़ें: Singrauli: नवब्याहता पत्नी के बुलावे पर हँसी खुशी ससुराल पहुंचा पति, उसके बाद हो गया बड़ा कांड, पढ़िए एक और ‘सोनम’ की कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026

    Korba: राह चलती युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    पार्षद एवं दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में 10 अगस्त को निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

    August 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  दिनांक 9/8/26 26 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में अंतरराष्ट्रीय…

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.