CG news: होली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, राजधानी में 3 हजार जवान रहेंगे तैनात, हाईटेक तरीके से रहेगी हुड़दंगियों पर नजर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: कल यानी 4 मार्च को ​होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन छत्तीसगढ़ में अभी से ही होली की धूम मची हुई है। त्योहार को लेकर बाजारों में खासा भीड़ देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर हर तरफ रंग उड़ रहा है।

IMG 20260303 07475706

त्योहार में इस बार किसी भी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस भी अब अलर्ट हो गई है। शहर में होली के दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार प्लान तैयार किया है। होली के दिन सड़क पर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सड़क में पेट्रोलिंग के साथ-साथ आसमान से भी नजर रखेगी।

आसमान से होगी निगरानी

IMG 20260303 07472488

होली में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इस बार रायपुर पुलिस ने खास इंतजाम किया है। पुलिस ने ड्रोन कैमरों का सहारा लिया है और शहर के प्रमुख चौक चौराहों, घनी बस्तियों और व्यस्त इलाकों में ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं

3000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात

होली के त्योहार को दखते हुए पुलिस विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। त्यौहार में कानून-व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए राजधानी रायपुर में 3000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है वह सभी सोमवार शाम से बुधवार शाम तक लगातार ड्यूटी करेंगे। इसके अलावा पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल बाइक-स्कूटी सवारों पर एक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: UP news: यूपी में अपनों के खून से होली, एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, आधी रात मची चीख पुकार

यह भी पढ़ें :  Korba news: शासकीय उचित मूल्य दुकान में अनियमितताः पूर्व सरपंच, वर्तमान सरपंच, सचिव और विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी, एफआईआर की तैयारी

यह भी पढ़ें: होली के मद्देनजर UP के कई जिलों में नजरबंद हुईं मस्जिदें, प्रशासन ने तिरपाल से ढकवाया, पढ़िए पूरी ख़बर

यह भी पढ़ें: LoC के पास बिखरे धातु के गोले देख ठनका जवानों का माथा, तुरंत पूरे इलाके में की घेराबंदी, जानिए क्या है मामला

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -