तारामंडल अवलोकन के साथ अंडरवाटर ट्रैकिंग की यूथ हॉस्टल की टीम ने सतरेंगा में

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया कोरबा इकाई, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को सतरेंगा स्थित बांगो बांध के रमणीय बैकवाटर जलाशय के निकट अपना प्रथम “2 दिन 1 रात फैमिली कैंपिंग कार्यक्रम” सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि संजीव कंसल, मुख्य अभियंता, डीएसपीएम, अलका कंसल विशिष्ट अतिथि थे। । लगभग 40 उत्साही सदस्यों ने इस साहसिक एवं यादगार आयोजन में भाग लिया। राज्य चेयरमैन संदीप सेठ ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में तारामंडल अवलोकन मूनलाइट वॉक, खेलकूद, टेंट कैंपिंग, बोनफायर, जल क्रीड़ाएं, पानी के भीतर ट्रेकिंग, नौकायन, स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन तथा हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह जैसे विविध आकर्षक आयोजन शामिल थे। मेम्बेर्स ने टेंट लगा कर एक अस्थायी टेंट सिटी की स्थापना की .।

मुख्य अतिथि एवं संरक्षक संजीव कंसल ने कोरबा इकाई की सक्रिय एवं ऊर्जावान कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित कार्यक्रम इकाई को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। श्रीमती अलका कंसल ने भी कैंपिंग अनुभव का आनंद लिया । कार्यक्रम का संचालन राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में , इकाई उपाध्यक्ष त्रिभुवन कौशिल, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल मिरेंद्र, कार्यकारिणी सदस्य कल्पना सेठ , दीपेश राठौर एवं शिवकुमारी तथा सचिव शैलेन्द्र के सहयोग से संपन्न हुआ।

कैंप के दौरान सदस्यों को पारिवारिक टेंट लगाने एवं अस्थायी पर्यावरण-अनुकूल शौचालय निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र वितरण एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर किया गया।
प्रमुख प्रतिभागियों में अनामिका अतुल गुप्ता, अलका सुनील सेठ, मालती प्रदीप जोशी, स्मृति योगेश राठौर, साधना, एम.सी. सोनी, अलका नवीन मानिक, स्मिता आनंद देशपांडे, बी.एस. अहिरे, प्रियंका, शारदा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

यह भी पढ़ें :  रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी, अवैध उत्खनन रोकने हेतु टीम सक्रिय, मोबाइल नम्बर पर की जा सकती है शिकायत

यह भी पढ़ें: Bihar news: आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, लेकिन महिला के पति और परिजनों के चढ़ गया हत्थे, उसके बाद जो हुआ…

यह भी पढ़ें: Gaziyabad news: यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश जीशान को एनकाउन्टर में किया ढेर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने का था आरोप, दो पुलिसकर्मी भी घायल

यह भी पढ़ें: Bhopal news: बुर्काधारी महिला ने मंदिर के पास फेंका मांस, पकड़े जाने पर दिया ऐसा जवाब कि बुलानी पड़ी पुलिस

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -