Gaziyabad news: यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश जीशान को एनकाउन्टर में किया ढेर, यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने का था आरोप, दो पुलिसकर्मी भी घायल

- Advertisement -

गाजियाबाद/स्वराज टुडे: ट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले 1 लाख के इनामी बदमाश जीशान को पुलिस ने बीती रात एनकाउंटर में ढेर कर दिया. वहीं पुलिस और बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ में दो पुलिसवाले भी घायल हो गए.

घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. शुक्रवार सुबह बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने सलीम वास्तिक पर हमला किया था. मृत बदमाश पर 1 लाख रुपए का इनाम भी था.

हमलावरों ने उनका गला रेतने की कोशिश की, लेकिन सलीम के शोर मचाने पर आरोपी अधमरा छोड़कर फरार हो गए थे. बताया जा रहा है कि सलीम यूट्यूब पर सलीम वास्तिक 0007 नाम से चैनल चलाते हैं और हाल ही में इस्लाम छोड़ने की घोषणा के बाद चर्चाओं में आए थे.

10 मिनट तक चली मुठभेड़

बीती रात लोनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश का पुलिस से आमना-सामना हो गया. पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच करीब 10 मिनट तक 20 राउंड फायरिंग हुई. लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम के नेतृत्व में यह मुठभेड़ हुई. इसमें एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मरने वाले बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी जिला अमरोहा के रूप में हुई है. अभी तक जांच पड़ताल में सामने आया है. इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था, जो सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे बैठा था, फुटेज से पता चला है कि वह कुर्ता पजामा पहने हुए था. मौके से हमले में चाकू एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है.

यह भी पढ़ें :  BNI Billionaires के प्रथम स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य कॉर्पोरेट बिज़नेस कॉन्क्लेव “प्रगति 2026” का आयोजन आज, बिज़नेस को गति देने व्यवसायियों का होगा महासंगम

यूट्यूबर को मारे थे 14 चाकू

गाजियाबाद के लोनी में 50 साल के यूट्यूबर सलीम वास्तिक को बीते शुक्रवार को बाइक सवार दो लोगों बदमाशों 14 बार चाकू मारा था. सलीम अहमद उर्फ ​​सलीम वास्तिक अपना यूट्यूब चैनल सलीम वास्तिक चलाते हैं. उनकी गर्दन, पेट और कान में गंभीर चोटें आईं है. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लोनी) सिद्धार्थ गौतम ने कहा था कि लोनी पुलिस स्टेशन को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक आदमी को दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू मार दिया है. पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हालात गंभीर होने पर GTB हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

सीएम योगी ने लिया था संज्ञान

वहीं इस घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया था. उन्होंने कहा था कि प्रदेश में अपराधियों की कोई जगह नहीं था, जिसके बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई थी. वहीं बीजेपी सासंद मनोज तिवारी भी अस्पताल पहुंच कर सलीम वास्तिक से मुलाकात की थी और उनका हालचाल लिया था. वहीं पुलिस फरार दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में जिस सीट पर थे RSS प्रमुख मोहन भागवत, अचानक वहीं शुरू हो गयी पत्थरबाजी, बाल बाल बचे !

यह भी पढ़ें: LoC के पास बिखरे धातु के गोले देख ठनका जवानों का माथा, तुरंत पूरे इलाके में की घेराबंदी, जानिए क्या है मामला

यह भी पढ़ें: Delhi news: 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल देना होगा अनिवार्य, जानें आपके वाहनों पर क्या होगा असर और कौन है एथेनॉल उत्पादन करने वाली कंपनियों के मालिक

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -