Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम….दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा….भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम
    Featured

    पाली महोत्सव 2026 का भव्य समापन: संस्कृति, संगीत और नृत्य का अद्भुत संगम….दर्शकों के सामने बिखरा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा….भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260217 WA0023
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड सितारों ने रचा रंगारंग मंच, मंत्रमुग्ध करने वाली दी प्रस्तुतियाँ

    *बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर ने महोत्सव में छेड़ी सुरों की महफिल

    *भक्ति और संस्कृति की झलक: अनुज शर्मा ने मोहा दर्शकों का मन

    *छालीवुड के सुपरस्टार दीपक साहू ने मंच पर बिखेरी छालीवुड की चमक

    *स्थानीय कलाकारों ने भी बिखेरी सांस्कृतिक छटा

    कोरबा/स्वराज टुडे:  पाली महोत्सव के समापन समारोह रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा, भक्ति और संगीत का अद्भुत समागम दर्शकों के सामने बिखरा।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार श्री अनुज शर्मा और दीपक साहू ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया। साथ ही बॉलीवुड की मधुर स्वर की धनी कनिका कपूर ने अपनी लोकप्रिय धुनों से समारोह को और भी यादगार बना दिया। समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने महोत्सव को जीवंतता और उत्साह से भर दिया। उपस्थित सभी दर्शक इस सांस्कृतिक का हिस्सा बनकर आनंदित हुए और इस महोत्सव की यादें हमेशा के लिए संजो ली।

    छत्तीसगढ़ी संगीत की धरोहर जीवंत: अनुज शर्मा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति

    IMG 20260217 WA0024 IMG 20260217 WA0026

    छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार श्री अनुज शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्ति गीतों से करते हुए उन्होंने “राम सिया राम” और “आरुग दिया ला जलाए” जैसे गीतों के माध्यम से देवी-देवताओं की आराधना प्रस्तुत की।
    श्री शर्मा ने अपने सुपरहिट छत्तीसगढ़ी फिल्मों “छुइंया भुइयां” और “झन भूलो मां बाप ला के चर्चित गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को ताल से ताल मिलाकर झूमने को मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में स्थानीय संस्कृति और परंपरा का सुंदर मिश्रण पेश किया, जिससे हर कोई झूम उठे। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति ने भी माहौल को और जीवंत बना दिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में प्राइम मिनिस्टर नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 08 जून को

    छालीवुड के सुपरस्टार दीपक साहू ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित किया। उन्होंने मोहिनी खवा के जिया ला चुराए रे,…और अपने छत्तीसगढ़ी फिल्मो की लोकप्रिय गीतों पर अपने ऊर्जावान और तालमेलपूर्ण नृत्य से महोत्सव के रंग को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।

    IMG 20260217 WA0028

    दीपक साहू की प्रस्तुति केवल नृत्य तक सीमित नहीं रही,उन्होंने अपनी हाव-भाव और स्टेज प्रजेंस से दर्शकों को पूरी तरह मोहक भाव से प्रभावित कर दिया। उनके हर कदम और हर मूवमेंट में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा झलक रही थी, जिसने समारोह के आनंद और उत्साह को दोगुना कर दिया। दर्शक उनके साथ तालियों और उत्साह से झूमते रहे, और इस प्रस्तुति ने महोत्सव की यादों को और भी सजीव बना दिया।

    IMG 20260217 WA0030 IMG 20260217 WA0021

    पाली महोत्सव के समापन समारोह में बॉलीवुड की लोकप्रिय गायिका कनिका कपूर ने अपनी शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर मंच पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कनिका कपूर ने काला चश्मा, चंद दी कुड़ी, “नखरा तीखी तलवार वरगा”, “ब्राउन मुंडे” जैसे अनेक हिट गीतों को अपनी सुरीली आवाज और शानदार स्टेज प्रेजेंस के साथ पेश किया। उनके सुर और ताल ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और महोत्सव का माहौल ऊर्जावान और रोमांचक बना दिया।
    उनकी प्रस्तुति ने पाली महोत्सव के समापन को एक भव्य और मनोरंजक अनुभव में बदल दिया। दर्शक उनकी मधुर आवाज और आकर्षक प्रस्तुति का लुत्फ उठाते हुए अंत तक मुग्ध बने रहे।

    IMG 20260217 WA0029 IMG 20260217 WA0027

    पाली महोत्सव 2026 के समापन अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल छू लिया। सोनू भाठिया एंड ग्रुप ने जसगीत की प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत किया, चिराग शुक्ला एंड बैंड ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  एक तरफा प्रेम में पागल रोज अली ने दोस्तों संग मिल युवती के भाई को मार डाला, पीड़िता की हालत भी गंभीर, असम पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

    IMG 20260217 WA0025 IMG 20260217 WA0023

    स्थानीय कलाकार थिरमन दास ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना के साथ अपने कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की। धारा सोनवानी ने छत्तीसगढ़ की भाजी और भोजन संस्कृति को सुंदर गीतों के माध्यम से प्रस्तुत कर समापन समारोह में रौनक बढ़ा दी। साथ ही सूफी गायक राहुल ठाकुर बैंड, रायपुर ने सूफी संगीत से दर्शकों को बांधे रखा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की विविधता में ज्योति बोहिदार वैष्णव की कत्थक नृत्य और स्कूली बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ भी शामिल रहीं, जिन्होंने महोत्सव के रंग को और भी उत्सवमय बना दिया।

    सितार की मधुर धुनों से प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बांधा समां

    महोत्सव में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति एवं देश की प्रख्यात सितार वादक प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ.शर्मा ने राग सरस्वती की स्वर लहरियों से समारोह शास्त्रीय संगीत के मधुर वातावरण से गुंजायमान हो उठा। श्रोताओं ने प्रस्तुति का रसपान करते हुए तालियों की गडड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

    IMG 20260217 WA0031

    विख्यात संतूर वादक डॉ. विपुल राय ने महोत्सव में बिखेरी मधुरता

    देश के विख्यात संतूर वादक डॉ. विपुल राय ने अपनी मधुर और मनमोहक धुनों से पूरे पंडाल को गूंजायमान कर दिया। उनके संतूर की मधुर धुनों ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया और सभी दर्शक मोहित होकर संगीत का आनंद लेते रहे।

    सभी कलाकारों ने पाली महोत्सव में आमंत्रण और भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया तथा पालीवासियों के स्नेह, प्रेम और उत्साहपूर्ण समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देते हुए इसे अपने लिए अविस्मरणीय अनुभव बताया।

    यह भी पढ़ें :  खनिज उड़नदस्ता दल की कार्रवाई, 18 स्थानों पर दबिश, 7 वाहन जब्त

    यह भी पढ़ें: तंजानिया देश में सोने की खदान/खनन के व्यवसाय के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी यश राजेश शाह गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: SDM ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर बुजुर्ग को पीट पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी SDM समेत 4 को हिरासत में लिया, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पलायन करने को मजबूर हैं बरेली के 200 हिंदू परिवार, घरों के बाहर मकान बिकाऊ है का चस्पा किया पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026

    लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने 23 की आयु में 19 एग्जाम क्रैक किए, आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा ‘गोल्ड मेडल’

    June 9, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,616 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या से एक बेहद हैरान करने वाला मामला…

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.