Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के उच्च अधिकारियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) के कर्मचारियों का व्यवस्थित शोषण – एक स्पष्ट उदाहरण
    Featured

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के उच्च अधिकारियों द्वारा कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) के कर्मचारियों का व्यवस्थित शोषण – एक स्पष्ट उदाहरण

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260216 WA0076
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    रायपुर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वेतन विसंगति, अपूर्ण वेतन भुगतान, वैधानिक भत्तों की बहाली, कैरियर उन्नयन योजना (CAS), उच्च वेतनमान, सेवा-निवृत्ति आयु, पेंशन एवं अन्य सेवा-संबंधी लंबित मांगों के निराकरण हेतु आज दिनांक 16 फरवरी 2026 से पाँच दिवसीय कामबंद हड़ताल सह धरना-प्रदर्शन प्रारम्भ कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन पर अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं।

    IMG 20260216 WA0068 IMG 20260216 WA0071

    1) न्यायालयीन आदेशों की अवहेलना

    माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट रूप से KVK कर्मचारियों को समस्त सेवा लाभ (वेतन, भत्ते, पेंशन आदि) प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। दुर्भाग्यवश ये आदेश केवल कागजों तक सीमित रह जाते हैं और व्यावहारिक रूप से लागू नहीं किए जाते। कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।

    2) राज्य सरकार से राज्यांश राशि प्राप्त करने में लापरवाही

    विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा समय-समय पर कृषि मंत्रालय/वित्त विभाग को पत्र लिखे जाते हैं कि KVK कर्मचारियों के वेतन हेतु राज्य सरकार से राज्यांश की राशि प्रदान की जाए। लेकिन इन पत्रों की कोई गंभीरता से फॉलो-अप नहीं किया जाता। न तो कोई प्रयास किया जाता है और न ही स्थिति की जानकारी ली जाती है। महज औपचारिकता पूरी करने के लिए पत्र लिखकर मामला वहीं छोड़ दिया जाता है।

    IMG 20260216 WA0069 IMG 20260216 WA0077

    3) माननीय मुख्यमंत्री को गुमराह करने का प्रयास

    एक ओर जहां कर्मचारियों को पूर्ण वेतन नहीं दिया जा रहा, वहीं प्रशासन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को भ्रामक पत्र जारी किए जाते हैं कि ICAR से वित्तीय सहायता एवं आदेश की प्रत्याशा में KVK कर्मचारियों को पूर्ण वेतन प्रदान नहीं किया जा सका। यह स्पष्ट रूप से शासन को अंधेरे में रखने और जिम्मेदारी से बचने की कोशिश है।

    यह भी पढ़ें :  ग्राम पताढ़ी में 1 जून से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

    4) MoU में एकतरफा और मनमानी संशोधन

    ICAR और विश्वविद्यालय के बीच हुए मूल समझौते (MoU) में एकतरफा बदलाव करके गलत/अनियमित नियुक्तियाँ की जा रही हैं। यह MoU की भावना और नियमों का उल्लंघन है, जिससे कर्मचारियों की सेवा शर्तें प्रभावित हो रही हैं।

    5) हड़ताल के समय दिखावटी आश्वासन

    जब भी KVK कर्मचारी अपनी मांगों के लिए हड़ताल या आंदोलन की तैयारी करते हैं, तब प्रशासन तुरंत एक पत्र जारी कर देता है कि “प्रशासन से बातचीत हुई है और हमने संबंधित विभाग को पत्र लिख दिया है”। लेकिन इसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। यह केवल आंदोलन को शांत करने की कूटनीति भर है।

    6) मूल समस्या और विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी

    वास्तविकता यह है कि MoU ICAR और विश्वविद्यालय के बीच हुआ था। ICAR ने केंद्र सरकार से KVK के लिए बजट मांगा, ठीक उसी प्रकार विश्वविद्यालय को भी राज्य शासन से अपना हिस्सा (राज्यांश) मांगना था। लेकिन विश्वविद्यालय ने राज्य सरकार से बजट नहीं मांगा और जानबूझकर ICAR के बजट से ही पूरी राशि चलाती रही। जब ICAR को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने केवल अपना हिस्सा देने की बात कही और विश्वविद्यालय को राज्य से अपना हिस्सा मांगकर कर्मचारियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
    अब विश्वविद्यालय के पास राज्य सरकार से मांग करने का कोई नैतिक आधार नहीं बचता, क्योंकि उन्होंने दोनों पक्षों (ICAR और राज्य शासन) को अंधेरे में रखकर यह गलती की थी।

    निष्कर्ष:
    उपरोक्त सभी तथ्यों से स्पष्ट है कि सारी जिम्मेदारी और गलती इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासन तथा उच्च पदस्थ अधिकारियों की है। वे विभिन्न आदेशों, न्यायालयीन निर्णयों और साक्ष्यों को छिपाकर, कागजी जोड़-तोड़ करके शासन, ICAR और कर्मचारियों को धोखे में रख रहे हैं। इसका उद्देश्य केवल अपनी गलत नियत को अंजाम देना और KVK कर्मचारियों की जिंदगी, करियर व परिवारों से खिलवाड़ करना है।
    हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई की जाए और KVK कर्मचारियों को उनके वैधानिक सेवा लाभ तत्काल प्रदान किए जाएं।

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का अलर्ट: 5 दिनों तक हीटवेव की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: SDM ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर बुजुर्ग को पीट पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी SDM समेत 4 को हिरासत में लिया, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: इंडियन बैंक के मैनेजर ने चुरा लिया ग्राहकों का 3 किलो सोना, फिर उसे 4 करोड़ रुपये में बेचकर खेल डाला ऑनलाइन जुआ

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पलायन करने को मजबूर हैं बरेली के 200 हिंदू परिवार, घरों के बाहर मकान बिकाऊ है का चस्पा किया पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026

    सहकारी समिति व निजी उर्वरक विक्रेताओं की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध जमाखोरी एवं नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    May 30, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,578 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,011 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026894 Views
    Don't Miss

    बिजली क्या गुल हुई बदल गईं दुल्हनें, सुहागरात में खुलासा होते ही दूल्हों के पैरों तले खिसक गई जमीन, उसके बाद जो हुआ….

    May 31, 2026

    मध्यप्रदेश उज्जैन/स्वराज टुडे: गांव में बिजली गुल होना बड़ी आम बात है। लेकिन मध्य प्रदेश…

    कोरबा विकास समिति ने रेल सुविधाओं पर कलेक्टर से भेंट-मुलाकात कर की विशेष चर्चा, डीआरएम बिलासपुर के साथ बैठक की रखी मांग

    May 31, 2026

    बिग ब्रेकिंग: सूर्या के परिवार को मिला न्याय, पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में किया ढेर, यूपी से भागने की कर रहा था तैयारी

    May 31, 2026

    Delhi: आधी रात एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया कुख्यात बदमाश आशीष बक्करवाला

    May 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.