स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का आज 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज, मैदान में उतरेंगी अंचल की 16 टीमें

- Advertisement -

0 डॉ भीमराव अंबेडकर घंटाघर मैदान में छक्का चौकों की होगी बरसात
0 रोज हजारों की संख्या में पहुंचेंगे दर्शक, कोरबा प्रेस क्लब ने पूरी की तैयारी
0 22वें वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट

कोरबा/स्वराज टुडे:  जिले में क्रिक्रेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट कहे जाने वाला स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 16 फरवरी की शाम 7 बजे किया जाएगा इसके लिए कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रंगारंग कार्यक्रम व आतिशबाजियों के बीच इस स्पर्धा का शुभारंभ होगा। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। सभी मैच धूधिया रौशन में खेला जाएगा।

विगत 22 वर्षों से अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए कोरबा प्रेस क्लब ने तैयारी पूरी की है। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी शाम 7 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम निहारिका क्षेत्र घंटाघर चौक में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में अंचल की 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। ऊर्जाधानी कोरबा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का मंच सज चुका है।

कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार अपने 22वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सभी मैच धुधिया रौशनी में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट हर वर्ष कॉर्पोरेट घरानों के साथ ही समस्त शासकीय विभागों की टीम को एक मंच पर लेकर आता है।

यह भी पढ़ें :  पाली महोत्सव 2026 में संगीत और भक्ति का अनोखा संगम, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति... बॉलीवुड सिंगर्स मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल और सलमान अली के गीतों पर झूमे श्रोता

कौन कौन सी टीमें लेंगी हिस्सा

स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार भी कलेक्ट्रेट 11, एसपी 11, बालको 11, मेयर 11, कमिश्नर 11, एनटीपीसी, सीएसईबी और अडानी पावर, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल कुसमुंडा, सीएसपीडीसीएल, फॉरेस्ट 11, मेडिकल कॉलेज 11, एजुकेशन 11, अधिवक्ता 11 और प्रेस क्लब कोरबा की टीम शिरकत करेगी।

खेलप्रेमियों को प्रेस क्लब कोरबा का सादर आमंत्रण 

🏆 वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशवलाल मेहता स्मृति
🏏 क्रिकेट स्पर्धा 2026 — 22वाँ वर्ष
🌟 प्रतिभा • अनुशासन • टीमवर्क का महोत्सव 🌟
🎉 उद्घाटन समारोह
दिनांक — 16 फरवरी 2026,सोमवार
⏰ समय — शाम 7:00 बजे
📍 डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम
घंटाघर, कोरबा
🌟 मुख्य अतिथि
मा. श्रीमती संजूदेवी राजपूत
महापौर, नगर पालिक निगम कोरबा
🌟 अध्यक्षता
मा. श्री नूतन सिंह ठाकुर
सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा
🌟 विशिष्ट अतिथि
मा. श्री कृपाराम साहू, नेता प्रतिपक्ष
मा. श्री सुखसागर निर्मलकर, पार्षद
मा. श्री पंकज देवांगन, पार्षद
(नगर पालिक निगम कोरबा)

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों पलायन करने को मजबूर हैं बरेली के 200 हिंदू परिवार, घरों के बाहर मकान बिकाऊ है का चस्पा किया पोस्टर, जानें क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें: महिला सिपाही को अश्लील मैसेज भेजना दरोगा जी को पड़ा महंगा, शादी से सात दिन पहले हुए सस्पेंड

यह भी पढ़ें: देश भर से 400 किलो सोना लूटने वाली गैंग का मास्टरमाइंड सुबोध सिंह गिरफ्तार, 6 राज्यों में 42 से ज्यादा केस दर्ज

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -