Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    राशिफल 30 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 30, 2026

    ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आज 305 दामादों के स्वागत के लिए ‘जनकपुर’ बना बागेश्वर धाम, कई राज्यों के CM और अन्य देशों के राजदूत नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद
    Featured

    आज 305 दामादों के स्वागत के लिए ‘जनकपुर’ बना बागेश्वर धाम, कई राज्यों के CM और अन्य देशों के राजदूत नवविवाहित जोड़ों को देंगे आशीर्वाद

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n70096702117711241654611ba2977058280b9107a90d66d28f8f0c78efa171351103adaaeca7ac5262daf1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    छतरपुर/स्वराज टुडे: देशभर से चुनी गई 305 गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह महोत्सव के लिए बागेश्वर धाम पूरी तरह से तैयार हो गया है। बेटियों को दिए जाने वाले उपहार के काउंटर सजा दिए गए हैं। सजाए गए पंडाल में किस जगह पर कौन सा दूल्हा दुल्हन का जोड़ा बैठेगा यह पूरी तैयारी कर ली गई है।

    अब 15 फरवरी को सुबह से ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। घोड़े पर सज धज कर आने वाले दूल्हे अपनी बरातों के साथ इस महोत्सव में शामिल होंगे। 305 कन्याओं का विवाह इस महोत्सव में होने जा रहा है जहां धर्म पिता बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कन्याओं के हाथ पीले करेंगे।

    इस आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान दिल्ली सहित अन्य राज्यों की मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। बेटियों को आशीर्वाद देने अर्जेंटीना, चिल्ली, पेरू, उरुग्वे, कोलंबिया, पनामा, सूरीनाम, पैराग्वे के राजदूत भी आ रहे हैं।

    बागेश्वर धाम बना ‘जनकपुर’

    पांच कन्याएं और बढ़ गई हैं। 305 दामादों के स्वागत के लिए बागेश्वर धाम जनकपुर बन गया है। समूचे बागेश्वर धाम क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक फूलों की सजावट और पारंपरिक तोरण द्वारों से सजाया गया है। आठ देशों के राजदूत इस विवाह महोत्सव में कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं।

    आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं ताकि हर बेटी का विवाह गरिमा, सम्मान और पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हो सके। शनिवार को आंध्र प्रदेश के विधायक और सनातन के प्रखर समर्थक टी राजा दिल्ली सांसद मनोज तिवारी के अलावा अनुराग कृष्ण शास्त्री, महंत अर्पित दास महाराज झांसी, महंत रामदास महाराज रंग महल अयोध्या, देवी चित्रलेखा होडल, राम भजन दास महाराज ग्वालियर, राजू दास महाराज अयोध्या, बाल योगेश्वर दास महाराज बद्रीनाथ, अनुज शास्त्री, माधव तिवारी सहित संत महंतों ने अपनी हाजिरी लगाई।

    यह भी पढ़ें :  लखन लाल ने किया बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक के नाली निर्माण का शिलान्यास

    हर जोड़े के लिए बनाया मंडप, सजाई उपहार सामग्री

    305 जोड़ों के लिए 305 मंडप बनाए गए हैं ताकि बेटियों का पाणिग्रहण विधिवत संपन्न हो सके। पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। गृहस्थी का वह हर सामान बागेश्वर धाम के महंत उपहार स्वरूप अपनी बेटी को दे रहे हैं जो आवश्यक है। उपहार सामग्री बालाजी की बेटियों का मान बढ़ा रही है। रसमलाई नागपुर से आई ।

    बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोजन भंडारे पर विशेष ध्यान देते हैं, खासतौर से अपने दामादों के लिए जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके वह बेहतर करते हैं। महोत्सव में सात प्रकार की मिठाई तैयार कराई जा रही है। इतना ही नहीं रसमलाई तो नागपुर से मंगाई है। 5 से 8 लाख लोगों के भंडारे की अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई है। तीन से चार जगह भंडारा बनाया जा रहा है। बरातियों को बफे सिस्टम के माध्यम से रुचिकर भोजन कराया जाएगा।

    बेटियों सहित संतों के हाथ में रचाई गई मेहंदी

    महोत्सव के अवसर पर अंतिम 3 दिन विशेष व्यवस्थाएं की गई। मंडप के दिन हल्दी का कार्यक्रम हुआ। दूर-दूर से आए लोगों एवं बेटियों को हल्दी लगाई गई, मुख्यमंत्री को भी इस अवसर पर हल्दी लगाई गई। अगले दिन मेहंदी का कार्यक्रम रहा। जो बेटियां बागेश्वर धाम वैवाहिक कार्यक्रम में आई है उन्हें कानपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए मेंहदी लगाने वालों ने मेहंदी लगाई। इतना ही नहीं मंच पर उपस्थित संतो के हाथों में भी महाराज श्री द्वारा मेहंदी लगवाई गई।

    1200 लोगों ने ली सन्यासी बाबा की साधना दीक्षा

    दीक्षा प्रभारी चक्रेश सुल्लेरे ने बताया कि सन्यासी बाबा की साधना दीक्षा के लिए 12 सौ लोग शामिल हुए। बागेश्वर महाराज ने सभी साधकों को नियम बताए।

    यह भी पढ़ें :  जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    छतरपुर से बुंदेलखंड के कई थानों की पुलिस सुरक्षा में लगी

    बागेश्वर धाम पर 15 फरवरी को करीब 8 से 10 लाख लोगों की भीड़ छूटने की संभावना है इसे देखते हुए सपा एवं जैन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कहीं किसी को कोई परेशानी नहीं आए इसे लेकर कलेक्टर पथ जायसवाल में कई बड़े अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है पार्टी में गठित की हैं जो लगातार आयोजन के दौरान निगरानी करेगी।

    आवागमन के लिए चारों ओर से रास्ते बनाए गए हैं, जिससे लोग आसानी से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश कर सकें। बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए खाने-पीने सहित सभी तरह की व्यवस्थाएं धाम पर कराई गई हैं।

    यह भी पढ़ें: 16 साल की नौकरी में ‘क्लर्क’ ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, भाई आज भी करते हैं मजदूरी

    यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की लिस्ट जारी, भारत की शानदार छलांग, भारतीयों को इन 56 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल का शानदार मौका

    यह भी पढ़ें: “हमारा सिर भी काट दो, तो नहीं गाएंगे वंदे मातरम की लाइनें….धार्मिक आस्था से समझौता नहीं कर सकते”- साजिद रशीदी

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    राशिफल 30 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 30, 2026

    ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग

    May 30, 2026

    1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

    May 30, 2026

    “सजग कोरबा सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाहीं, पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 29, 2026

    वैभव सूर्यवंशी को इस टीम ने दिया 30 करोड़ और प्राइवेट आइलैंड का ऑफर ? सामने आया हैरान करने वाला सच

    May 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,572 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,009 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026892 Views
    Don't Miss

    जिस महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने पिता और भाई को भेजा था जेल, वो सकुशल जीवित मिली, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    May 30, 2026

    बुरहानपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की जिस 26 वर्षीय लापता महिला की हत्या…

    राशिफल 30 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 30, 2026

    ईद मनाने और कुर्बानी दिखाने के बहाने बेटे को ले गया फिर पेट में चाकू घोंपकर हत्या, माँ ने सीएम योगी से की आरोपी के एनकाउन्टर की मांग

    May 30, 2026

    1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा

    May 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.