Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»धान खरीदी अभियान : बढ़ी मियाद में इतने किसानों ने 2 दिन में बेचा 8960.8 क्विंटल धान, लचर परिवहन व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, ढाई लाख क्विंटल धान का नहीं कट सका डीओ, बढ़ती धूप में समितियों को सताया शार्टेज का डर
    Featured

    धान खरीदी अभियान : बढ़ी मियाद में इतने किसानों ने 2 दिन में बेचा 8960.8 क्विंटल धान, लचर परिवहन व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, ढाई लाख क्विंटल धान का नहीं कट सका डीओ, बढ़ती धूप में समितियों को सताया शार्टेज का डर

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260208 WA0002
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 250 करोड़ से अधिक के 10.92 लाख क्विंटल धान का कब होगा निदान ,देखें अंतिम आंकड़े ….

    कोरबा/स्वराज टुडे:  मुख्यमंत्री की घोषणानुरूप टोकन कट चुके किसानों के धान बेचने की 2 दिवस की बढ़ाई गई मियाद से आकांक्षी जिला कोरबा से 115 किसान लाभान्वित हुए। 5 व 6 फरवरी को अंतिम खरीदी दिवस में 115 किसानों ने 8 हजार 980.8 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 212 करोड़ 75 लाख 515 .2 रुपए का धान बेचा। इस तरह जारी अंतिम आंकड़े अनुसार जिले के 41 समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों में 43 हजार 861 किसानों ने 27 लाख 47 हजार 101.20 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 650 करोड़ 78 लाख 82 हजार 742.80 रुपए का शासन को बेचा।

    IMG 20260208 WA0000 IMG 20260208 WA0001

    बढ़ाई गई मियाद के बावजूद जिले में कुल पंजीकृत
    52 हजार 566 किसानों में से 8 हजार 875 (16.57 फीसदी) किसान उपार्जन केंद्र में धान ही नहीं बेच सके। साथ ही तय लक्ष्य 31.19 लाख क्विंटल की पूर्ति में भी जिला 11 .92 फीसदी दूर रह गया। हालांकि सबसे बड़ी चुनौती उपार्जन केंद्रों में खरीदकर रखे गए 10 लाख 92 हजार 919.20 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 251 करोड़ 37 लाख 14 हजार 160 रुपए के धान के उठाव की बनी हुई है। बढ़ती धूप,उठाव की मंद गति ,राइस मिलरों की मनमानी समिति प्रबंधकों की सिरदर्द बढ़ा रही। हालात यही रहे तो समिति को शार्टेज के रूप में लाखों का आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।

    यहाँ बताना होगा कि चालू खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 1 नवंबर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई । 2 फरवरी को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े अफसरों के द्वारा मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह बात लाई गई कि टोकन कटने के उपरांत भी कई किसान धान नहीं बेच सके हैं। जिसे देखते हुएमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 एवं 6 फरवरी को 2 दिवस खरीदी की तिथि और बढ़ाने का ऐलान किया,ताकि जिन किसानों का टोकन कट चुका है वे शासन को धान बेच सकें ।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 25 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    IMG 20260208 WA0004

    आकांक्षी जिला कोरबा के 115 किसानों को भी इसका लाभ मिला । 5 व 6 फरवरी को अंतिम खरीदी दिवस में 115 किसानों ने 8 हजार 980.8 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 212 करोड़ 75 लाख 515 .2 रुपए का धान बेचा। इस तरह जारी अंतिम आंकड़े अनुसार कोरबा जिले के 41 समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों में 43 हजार 861 किसानों ने 27 लाख 47 हजार 101.20 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 650 करोड़ 78 लाख 82 हजार 742.80 रुपए का शासन को बेचा। बढ़ाई गई मियाद के बावजूद जिले में कुल पंजीकृत
    52 हजार 566 किसानों में से 8 हजार 875 (16.57 फीसदी) किसान उपार्जन केंद्र में धान ही नहीं बेच सके। साथ ही तय लक्ष्य 31.19 लाख क्विंटल की पूर्ति में भी जिला 11 .92 फीसदी दूर रह गया। लक्ष्य की पूर्ति में 3 लाख 71 हजार 898.8 क्विंटल धान की आवक नहीं हो सकी।

    रेशियो के बदलाव में बैठे राइस मिलर ,नहीं डाल रहे ऑनलाइन रिक्वेस्ट ,ढाई लाख क्विंटल धान का डीओ नहीं कट सका ,250 करोड़ से अधिक के 10.92 लाख क्विंटल धान जाम ….

    जिले में धान खरीदी अभियान संपन्न होने के बाद सबसे बड़ी समस्या जिले के 41 समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों में 10 लाख 92 हजार 919.20 क्विंटल समर्थन मूल्य पर 251 करोड़ 37 लाख 14 हजार 160 रुपए का धान जाम पड़ा है। इसमें से ढाई लाख क्विंटल धान का डीओ ही जारी नहीं हुआ है। रेशियो में बदलाव होने के संकेतों के बीच मिलर्स ऑनलाइन डीओ रिक्वेस्ट ही नहीं डाल रहे जिसकी वजह से यह हालात बने हैं ।

    यह भी पढ़ें :  दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    इन 5 उपार्जन केंद्रों में 30 हजार क्विंटल से अधिक धान जाम

    5 उपार्जन केंद्रों में 30 हजार क्विंटल से अधिक धान जाम हैं। इनमें नवापारा ,बरपाली (कोरबा), बरपाली (बरपाली ), भैसमा एवं सिरमिना शामिल है। इनमें बरपाली (कोरबा)हाथी प्रभावित केंद्र है ,जो जिले के सरहदी वनांचल क्षेत्र स्थित इस केंद्र से धान के उठाव का डीओ ही जारी नहीं हो सका है। मार्कफेड के लचर परिवहन नीति (नजदीकी केंद्रों के धान के उठाव को प्राथमिकता ) की वजह से यह विकट हालात निर्मित हुए हैं ।

    IMG 20260208 WA0003

    इन 15 उपार्जन केंद्रों में 20 हजार क्विंटल से अधिक धान जाम

    जिले के 15 उपार्जन केंद्रों में 20 हजार क्विंटल से अधिक धान जाम हैं। इन उपार्जन केंद्रों में अखरापाली ,उतरदा, बोईदा, कनकी , केरवाद्वारी , कोथारी, कोरबी (पोंडी उपरोड़ा ) , चैतमा ,चिकनीपाली,बेहरचुंवाँ ,
    फरसवानी ,बिंझरा, रामपुर ,श्यांग एवं सोहागपुर शामिल है।

    नियम दरकिनार ,धर्मकांटा से तौल का दबाव

    नाम न छापने की शर्त पर समिति प्रबंधकों ने बताया कि राइस मिलर्स धान के परिवहन (उठाव) कार्य के दौरान शत प्रतिशत धान का धर्मकांटा से तौल का दबाव बना रहे। जबकि 10 से 20 प्रतिशत धान का ही रेण्डम तौल का प्रावधान है। ऐसा न करने पर समय पर उठाव के लिए गाड़ी नहीं लगाने की धमकी दी जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी लिखित शिकायत सामने नहीं आई है।

    वर्जन

    प्राथमिकता से किया जा रहा उठाव

    राइस मिलर्स द्वारा ऑनलाइन डीओ रिक्वेस्ट नहीं डालने की वजह से ढाई लाख क्विंटल धान का डीओ जारी नहीं किया जा सका है ।शेष धान का द्रुत गति से उठाव किया जा रहा है। प्रतिदिन औसतन 50 हजार क्विंटल धान का उठाव किया जा रहा है।

    ऋतुराज देवांगन ,डीएमओ ,कोरबा (छग)

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में 'मन की बात' का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

     

    यह भी पढ़ें: नंद घर ने बच्चों के लिए नॉन-इनवेसिव, AI-इनेबल्ड एनीमिया स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू किया; एनीमिया मुक्त भारत और नेशनल हेल्थ पॉलिसी के साथ अलाइन्ड

    यह भी पढ़ें: होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने 10 साल के मासूम को दी तालिबानी सजा, पैरों पर बरसाए 150 डंडे, पुलिस ने दर्ज की F.I.R.

    यह भी पढ़ें: मां-बाप, भाई ने पकड़ा हाथ-पैर और बीवी ने दबा दिया गला, 9 साल अफेयर के बाद दो महीने पहले हुई थी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    July 3, 2026

    देश भर में 300 से अधिक होटलों में ठगी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी उडीसा से गिरफ्तार

    July 3, 2026

    सीबीएसई के 10वीं–12वीं प्राईवेट परीक्षा के भरे जा रहे हैं फॉर्म, एनआईओएस के जरिए होती हैं परीक्षाएं

    July 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,694 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,388 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,102 Views
    Don't Miss

    डॉक्टर्स डे पर आईएमए-आईडीए का खेल महोत्सव, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

    July 3, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: डॉक्टर्स डे के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन…

    रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा में आमजनों को मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी उठा रहे निःशुल्क सेवाओं का लाभ

    July 3, 2026

    जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री ज‍यसिंह अग्रवाल के नेतृत्‍व में मुख्‍यमंत्री का किया गया दहन, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    July 3, 2026

    बैकवर्ड लिंक पर बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश…भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां, गांजा, इंजेक्शन एवं सिरिंज बरामद

    July 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.