दो सहेलियों ने मिलकर अपनी ही एक सहेली का कर दिया बेरहमी से कत्ल, जान लेने से पहले की रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, फरार होने से पहले पुलिस ने धर दबोचा

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
गरियाबंद/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक महिला से बर्बरता के बाद उसकी ही सहेलियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपियों ने पहले महिला के प्राइवेट पार्ट पर जबरदस्ती लाल मिर्च डाल दिया. आपा खो चुकी दोनों आरोपी महिला ने डंडे से जमकर पीट, साथ ही लात-घूंसों से हमलाकर हत्या कर दी.

मृतिका की पहचान सुमित्रा नेताम (37) के रूप में हुई है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वारदात समाज में बदनाम करने और चरित्र पर आरोप लगाने की रंजिश के कारण अंजाम दिया गया है. मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37) के रूप में हुई है. पूरा मामला मैनपुर ब्लाक के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरीबा का है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुगतिन नेताम (36) और ईतवारिन बाई (46) के चरित्र को लेकर सुमित्रा गांव में लोगों के बीच आरोप लगाने लगी थी, जिससे उनकी सामाजिक छवि धूमिल हो रही थी. इसी बात को लेकर तीनों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था.

घटना मंगलवार के दोपहर के आसपास की है. दोनों आरोपी महिलाएं सुमित्रा को सबक सिखाने के इरादे से उसके घर पहुंची थी. आरोप है कि आरोपियों ने सुमित्रा के साथ गंभीर शारीरिक हिंसा की. दोनों महिलाओं ने सुमित्रा के घर पहुंचकर पहले उसके गुप्तांग में लाल मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर तड़पाया, फिर सीने पर चढ़कर डंडे और लात-घूंसों से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें :  रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का होगा भव्य आयोजन कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के द्वारा होगा आयोजित

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की. शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई, 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को भीड़ ने मौके पर ही दे दिया मृत्युदंड, दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी

यह भी पढ़ें: 2.5 करोड़ की डिफेंडर, 22 लाख की पिस्टल. लग्जरी लाइफ जीते थे ब्लॉगर सूरज बिहारी, एक इंस्टा पोस्ट के लिए हुई हत्या

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -