Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई, 5 गिरफ्तार
    Featured

    मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई, 5 गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 4, 2026Updated:February 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6995525601770175181295446417259ebc3426aa911d09e09c6c170e70f080d1887ff7b89fb02eef2809a7
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    राजस्थान
    टोंक/स्वराज टुडे: राजस्थान के टोंक जिले के डिग्गी कस्बे में रात के अंधेरे में चल रहे मिलावटी दूध के काले कारोबार का टोंक जिला पुलिस की स्पेशल टीम DST ने भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस भी यह देखकर हैरान रह गई कि किस तरह धार्मिक नगरी डिग्गी कल्याणजी में दूध के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था.

    हरियाणा से आकर फैक्ट्री चला रहा था सरगना

    पुलिस जांच में सामने आया कि इस अवैध फैक्ट्री का संचालन हरियाणा के बहरोड़ निवासी सोनू यादव कर रहा था. आरोपी रोजाना करीब 80 हजार लीटर मिलावटी दूध तैयार कर जयपुर अजमेर और टोंक के बाजारों में सप्लाई कर रहा था. लंबे समय से यह कारोबार चुपचाप चल रहा था.

    भारी मात्रा में मिलावटी दूध और सामग्री जब्त

    DST टीम ने डिग्गी कस्बे में दबिश देकर 5 हजार 500 लीटर मिलावटी दूध जब्त किया. इसके साथ दूध के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 5 पिकअप गाड़ियां 1 दूध का टैंकर भी पकड़ा गया. मौके से दूध बनाने की बड़ी मात्रा में सामग्री भी बरामद हुई.

    क्या क्या मिला फैक्ट्री से

    पुलिस ने फैक्ट्री से 2100 लीटर सोयाबीन तेल 500 लीटर डालडा घी 550 किलो मिल्क पाउडर 2500 किलो लैक्टोज और 105 किलो कास्टिक सोडा जब्त किया है. यह सभी सामग्री दूध को असली दिखाने और लंबे समय तक खराब न होने देने के लिए इस्तेमाल की जा रही थी.

    कैसे तैयार किया जाता था जहरीला दूध

    जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पानी में मिल्क पाउडर और लैक्टोज मिलाकर दूध जैसा रंग तैयार करते थे. फैट बढ़ाने के लिए सोयाबीन तेल और डालडा घी मिलाया जाता था. दूध को खराब होने से बचाने के लिए कास्टिक सोडा का इस्तेमाल किया जाता था जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है.

    यह भी पढ़ें :  विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जीने के अनुभवों को सुना गया; सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव !! नुक्कड़ नाटक एवं जागरूकता फ्लैक्स के माध्यम से संवेदनशीलता का दिया गया संदेश !!

    पांच आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सोनू यादव के साथ अजमेर और टोंक जिलों के अन्य आरोपी शामिल हैं. सभी से पूछताछ जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.

    सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती

    DSP मालपुरा आशीष कुमार ने बताया कि आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

    मिलावटी दूध की पहचान के प्रमुख तरीके:

    • पानी की जांच : दूध की एक बूंद किसी चिकनी सतह (पत्थर या कांच) पर डालें। शुद्ध दूध धीरे बहेगा और एक सफेद लकीर छोड़ेगा, जबकि पानी मिला दूध तेजी से बह जाएगा।
    • डिटर्जेंट की जाँच: दूध में बराबर मात्रा में पानी मिलाकर जोर से हिलाएं। अगर बहुत ज्यादा और घने झाग (foam) बनते हैं, तो इसमें डिटर्जेंट हो सकता है।
    • यूरिया की जाँच : 5 मिलीलीटर दूध में आधा चम्मच सोयाबीन या अरहर का पाउडर मिलाएं। इसे 5 मिनट तक हिलाएं, फिर इसमें एक लाल लिटमस पेपर डालें। अगर लिटमस पेपर का रंग नीला हो जाता है, तो दूध में यूरिया मौजूद है।
    • स्टार्च या आयोडीन की जाँच : दूध में कुछ बूँदें आयोडीन की डालें। अगर दूध का रंग नीला हो जाता है, तो इसमें स्टार्च (starch) की मिलावट है।
    • रंग और गंध : असली दूध सफेद और हल्का पीलापन लिए होता है। नकली दूध ज्यादा सफेद या नीलेपन वाला हो सकता है और इसमें साबुन जैसी गंध आ सकती है।
    • उबालने पर : शुद्ध दूध उबालने पर ऊपर मलाई की परत छोड़ता है, जबकि सिंथेटिक दूध का रंग उबलने पर पीला हो सकता है। 
    यह भी पढ़ें: OMG: दिल्ली में हर दिन 54 लोग हो रहे लापता, महिलाओं और लड़कियों पर सबसे ज्यादा खतरा
    यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी को भीड़ ने मौके पर ही दे दिया मृत्युदंड, दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी
    यह भी पढ़ें: ग्रामीण डाक सेवा में 28 हजार से ज्यादा पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026, जानिए कैसे करें आवेदन
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026

    Meerut: दूसरी पत्नी के​​​ साथ मिलकर बाप ने सगी बेटी को उतारा मौत के घाट, फिर सुबह-सुबह गुपचुप तरीके से कर दिया अंतिम संस्कार, लेकिन एक फोन कॉल ने कर दिया राजफाश

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,018 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,545 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    आगरा/स्वराज टुडे: यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चावल-आलू का…

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.