Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»12वीं के बाद डिफेंस सेक्टर में बनाना है करियर ? NDA-AFCAT समेत इन 6 एंट्रेंस एग्जाम की करें तैयारी, जानें डिटेल्स
    Featured

    12वीं के बाद डिफेंस सेक्टर में बनाना है करियर ? NDA-AFCAT समेत इन 6 एंट्रेंस एग्जाम की करें तैयारी, जानें डिटेल्स

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Indian defence academy best nda coaching in dehradun india 5 scaled pz4xcrrffw2mw2y6ze3s1t164x356nw0nxy8cuvl0w
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Defense Entrance Exam After 12th: 12वीं के बाद देश सेवा को अपना करियर बनाने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए डिफेंस सेक्टर बेस्ट ऑप्शन है. डिफेंस सेक्टर का मतलब, इंडियन आर्मी से लेकर नेवी, एयरफोर्स और आर्म्ड फोर्स में शामिल हाेने से है.

    सेना की वर्दी और बार्डर पर ड्यूटी अधिकांश स्टूडेंट्स का ड्रीम होती है. इस ड्रीम को पूरा करने का मौका 12वीं के बाद मिलता है, जिसके तहत अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम को पास कर इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इंडियन एयरफोर्स समेत आर्म्ड फोर्स में शामिल हुआ जा सकता है.

    आइए, इस कड़ी में 12वीं के बाद डिफेंस सेक्टर में शानदार करियर बनाने वाले 6 एंट्रेंस टेस्ट की बात करते हैं. जानते हैं कि कौन से एंट्रेंस टेस्ट से किस सेना में भर्ती हुआ जा सकता है.

    नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) NA एग्जाम

    12वीं के बाद डिफेंस सेक्टर बनाने के लिए सबसे प्रभावी एग्जाम नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) NA एग्जाम माना जाता है. इस एंट्रेंस एग्जाम में शानदार स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स इंडियन आर्मी, एयर फोर्स और नेवी में शामिल हो सकते हैं. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से NDA एंट्रेंस एग्जाम प्रत्येक वर्ष दो बार आयोजित किया जाता है.NDA का पहला एग्जाम अप्रैल में आयोजित होता है, जिसका नोटिफिकेशन दिसंबर में जारी होता है. तो वहीं दूसरा एग्जाम सितंबर में होता है, जिसका नोटिफिकेशन जुलाई में जारी किया जाता है.

    एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT)

    12वीं के बाद इंडियन एयरफोर्स में अधिकारी बनाना चाहते हैं तो आपका सपना एयरफोर्स काॅमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) एंट्रेंस टेस्ट बढ़िया स्कोर करने से पूरा हो सकता है. इस एंट्रेंस एग्जाम को पास करने वाले कैंडिडेट्स को फ्लाइंग ऑफिसर्स, ऑफिसर्स इन ग्राउंड ड्यूटी-टेक्निकल पोस्ट और ऑफिसर्स इन ग्राउंड ड्यूटी-नॉन-टेक्निकल के तौर पर नियुक्ति मिलती है. हालांकि इसके बाद इंटरव्यू और मेडिकल किया जाता है. प्रत्येक साल इंडियन एयरफोर्स की तरफ से दो बार AFCAT आयोजित की जाती है. फरवरी और अगस्त में AFCAT का आयोजन किया जाता है.

    यह भी पढ़ें :  व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग - अशोक मोदी

    INET (Indian Navy Entrance Test)

    12वीं के बाद इंडियन नेवी में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको INET (Indian Navy Entrance Test) की तैयारी करनी चाहिए. इंडियन नेवी की तरफ से प्रत्येक साल दो बार INET का आयोजन किया जाता है, जो मई और अक्टूबर में आयोजित होती है. इंडियन नेवी इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करती है.

    टेक्निकल एंट्री स्कीम

    12वीं के बाद इंडियन आर्मी के साथ ही टेक्निकली भी जुड़ा जा सकता है. इंडियन आर्मी 12वीं PCM ग्रुप वाले स्टूडेंट्स को ‘इंडियन आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत भर्ती करती है. साल में दो बार ये भर्ती आयेाजित होती है. JEE Main की रैंकिंग के आधार पर ये भर्ती होती है. कुल 180 पद भरे जाते हैं.

    कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) एग्जाम

    संघ लोक सेवा आयाेग (UPSC) प्रत्येक साल दो बार कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) एंट्रेंस एग्जाम का आयोजित करता है. बेशक CDS में ग्रेजुएशन के बाद ही शामिल हो सकते हैं, इसके लिए 12वीं के बाद से ही तैयारी जरूरी है. CDS में स्कोर करने वाले कैंडिडेट्स को इंडियन मिलिट्री अकेडमी, भारतीय नौसेना अकादमी और वायु सेना अकादमी में काम करने का मौका मिलता है. प्रत्येक साल फरवरी/मार्च और अगस्त/सितंबर में CDS एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन किया जाता है.

    सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम

    BSF, CRPF, ITBP, SSB, CISF जैसे आर्म्ड फोर्सज में करियर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट एग्जाम में शानदार स्कोर करना होगा. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से प्रत्येक साल ये एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाता है. अगस्त में आयोजित होने वाले इस एग्जाम में ग्रेजुएशन पास कैंडिडेट्स शाामिल हो सकते हैं. 12वीं के बाद इस एग्जाम को फोकस करते हुए कैंडिडेट्स ग्रेजुएशन कर सकते हैं.

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    यह भी पढ़ें: बेटी 50 तक नहीं लिख पाई गिनती, तो पिता ने पीट-पीटकर मार डाला, ड्यूटी से लौटी मां तो लगी चीखने-चिल्लाने

    यह भी पढ़ें: कानपुर में SOG की बड़ी रेड, नोटों का पहाड़ और चाँदी की ईंटें देख अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    यह भी पढ़ें: घर से लगातार गायब हो रहे थे नगदी और जेवर, फिर गृह स्वामी ने चुपके से लगवाया CCTV कैमरा, उसके बाद जो दिखा ….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,348 Views
    Don't Miss

    Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    August 19, 2026

    ➡️ *पशुओं के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके आरोपी* ➡️ *प्रकरण में…

    Raipur: कार चढ़ाकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी भरत मंगनानी ने किया कोर्ट में सरेंडर

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.