Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले आरोपियों को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Featured

    रशियन हॉस्टल के पास लोहे का पुल काटकर चोरी करने वाले आरोपियों को कोरबा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260122 WA0053
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *🔷कुल 15 आरोपियों में से 05 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    *🔷आरोपियों के कब्जे से 01 टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन, 01 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, गैस कटर मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर, एलपीजी सिलेंडर, मोबाइल फोन एवं ₹6,000 नगद बरामद

    *🔷आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 05 टन कटी हुई लोहे की रेलिंग जप्त।

    कोरबा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण प्रार्थी द्वारा चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल/रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया है। प्रार्थी की सूचना पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी को अवगत कराया गया। उनके दिशा-निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस को पतासाजी हेतु लगाया गया।

    पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं लगातार पतासाजी के आधार पर कुल 15 आरोपियों की पहचान की गई, असलम खान, मुकेश साहू उर्फ़ बरबटी, शिवा, सोनू मेमन, सुमित साहू, आदित्य यादव उर्फ आदि, केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिक्चर है जिनमें से 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने रशियन हॉस्टल के पास नहर पुल में लगे लोहे के रेलिंग/पुल को गैस कटर से काटकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कटी हुई लोहे की रेलिंग बरामद की गई है।

    यह भी पढ़ें :  पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत...जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    गिरफ्तार आरोपीगण

    01. लोचन केवट, पिता मंगुल राम केवट, उम्र 20 वर्ष, निवासी – दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    02. जयसिंह राजपूत, पिता खड़दीप सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी – दशहरा मैदान के पीछे, 15 ब्लॉक, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    03. मोती प्रजापति, पिता राजमणि प्रजापति, उम्र 27 वर्ष, निवासी – पम्पहाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    04. सुमित साहू, पिता देवीदीन साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी – मैगजीनभांटा साईं मंदिर के पास, पम्पहाउस, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा
    05. केशवपुरी गोस्वामी उर्फ पिच्चर, पिता हेमंतपुरी गोस्वामी, उम्र 22 वर्ष, निवासी – 15 ब्लॉक झरनापारा, चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा

    उक्त सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में साइबर सेल कोरबा एवं चौकी सीएसईबी पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर उन पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

    कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या चोरी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

    यह भी पढ़ें: प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के आतिथ्य में 210 परिवारों ने की घर वापसी, हिंदू सम्मेलन में हवन-पूजन के साथ दुबारा मतांतरण ना करने का लिया संकल्प

    यह भी पढ़ें: बहन को प्रेमी संग कमरे में पकड़ा, फिर दोनों को फावड़े काटकर नदी किनारे गाड़ दी लाशें, दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  Sakti: चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी की 07 मोटरसाइकिलें बरामद

    यह भी पढ़ें: खून से लथपथ तड़पता रहा 16 साल का अरमान, लोग बनाते रहे वीडियो, हुई मौत, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,017 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.