Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के आतिथ्य में 210 परिवारों ने की घर वापसी, हिंदू सम्मेलन में हवन-पूजन के साथ दुबारा मतांतरण ना करने का लिया संकल्प
    Featured

    प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के आतिथ्य में 210 परिवारों ने की घर वापसी, हिंदू सम्मेलन में हवन-पूजन के साथ दुबारा मतांतरण ना करने का लिया संकल्प

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 22, 2026Updated:January 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260122 WA0101 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा नगर में रविवार को एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 210 मतांतरित परिवारों की विधिवत घर वापसी कराई गई। कार्यक्रम परशुराम चौक स्थित भाले राव स्टेडियम में संपन्न हुआ।

    श्री जूदेव ने मतांतरित परिवारों के पैर धोकर किया स्वागत

    सम्मेलन में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। घर वापसी करने वाले परिवारों के पैर धोकर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें धार्मिक ग्रंथ भेंट किए गए।

    हिंदुओं को एकजुट करने हिंदू सम्मेलन का आयोजन

    कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जातिगत विभाजन को समाप्त कर हिंदू समाज को एकजुट करना तथा लोगों को सनातन धर्म की मूल परंपराओं से पुनः जोड़ना बताया गया। धर्म जागरण से जुड़े अखिल भारतीय पदाधिकारियों और वक्ताओं ने हिंदू धर्म के सिद्धांतों, सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    धर्मांतरण के विरुद्ध सख्त कानून बनाए जाने की मांग

    सभा को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में धर्म परिवर्तन की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भय और दबाव के माध्यम से तथा अब प्रार्थना सभाओं और प्रलोभन के जरिए लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय पर राज्य सरकार से सख्त कानून बनाने को लेकर चर्चा चल रही है और आगामी सत्र में कठोर प्रावधान लागू होने की संभावना है।

    हिंदू धर्म जागरण संगठन ने घर-घर जाकर जन जागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प

    घर वापसी करने वाले परिवारों ने मंच से संकल्प लिया कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के बहकावे में नहीं आएंगे और सनातन धर्म के मार्ग पर चलेंगे। हिंदू धर्म जागरण संगठन ने घोषणा की कि आने वाले समय में नगर, जिला और प्रदेश स्तर पर ऐसे और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, साथ ही गांव-गांव जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 7 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    घर वापसी कराने में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की अहम भूमिका

    प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एक प्रमुख हिंदू नेता हैं जिन्होंने घर वापसी कार्यक्रमों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को हिंदू धर्म में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अब तक लगभग 15,000 से अधिक लोगों की घर वापसी कराई है, जिनमें से अधिकांश ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरित किए गए थे।

    घर वापसी के कुछ प्रमुख उदाहरण:

    ● 250 लोगों की घर वापसी: फरवरी 2023 में, जूदेव ने छत्तीसगढ़ के जशपुर में 250 लोगों की घर वापसी कराई, जिन्होंने ईसाई धर्म अपनाया था। इस अवसर पर, उन्होंने गंगाजल से उनके पैर धोए और उनका हिंदू धर्म में स्वागत किया।
    ●1100 लोगों की घर वापसी : जनवरी 2023 में, जूदेव ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 1100 लोगों की घर वापसी कराई थी।
    ● 120 लोगों की घर वापसी : मई 2024 में, जूदेव ने बलरामपुर जिले के कंदरी में 50 परिवारों के 120 लोगों की घर वापसी कराई।
    ● 35 परिवारों की घर वापसी: जूदेव ने सक्ती जिले में 35 आदिवासी परिवारों की घर वापसी कराई, जिन्होंने ईसाई धर्म अपनाया था ।

    जूदेव ने कहा है कि घर वापसी कराना किसी एक व्यक्ति या संगठन का काम नहीं है, बल्कि सभी हिंदुओं और राष्ट्रभक्तों को इस कार्य में लगना होगा। उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून बनाने की मांग की है और कहा है कि जब तक उनके शरीर में प्राण रहेंगे, वह घर वापसी अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे ।

    यह भी पढ़ें: बहन को प्रेमी संग कमरे में पकड़ा, फिर दोनों को फावड़े काटकर नदी किनारे गाड़ दी लाशें, दो भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें :  दो वर्ष पुराने चर्चित हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी वैभव भारती गिरफ्तार, सह आरोपी पहले से ही गिरफ्त में, फरार दोनों आरोपियों पर 5000 रु का था इनाम

    यह भी पढ़ें: वोट के लिए एक तरफ गौमाता की रक्षा का वादा, दूसरी ओर गोमांस के पैसों से चमकाई जा रही राजनीति, आखिर चुप क्यों हैं मोहन यादव की सरकार !

    यह भी पढ़ें: जिम की आड़ में यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का खेल, चार सेंटर सील, तीन सगे भाई और जीजा गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026

    सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब…..हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    August 10, 2026

    न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026

    • जिला कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों को वितरित किए गए प्रपत्र, जनता से मांगी जाएगी…

    अंधे कत्ल का 48 घंटे के भीतर खुलासा, थाना कटघोरा क्षेत्र में जली हुई महिला की पहचान कर हत्या की गुत्थी सुलझाई, घटना में शामिल एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

    August 10, 2026

    Korba: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ में आयोजित तीन दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का समापन

    August 10, 2026

    GPM: निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर अतिरिक्त राशि वसूलने के आरोप, आरसी-एनओसी के लिए भटक रहे ग्राहक

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.