Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»LIC बिल्डिंग में महिला अफसर जली नहीं जलाई गई थी, पानी की बोतल से साजिश का हुआ खुलासा
    Featured

    LIC बिल्डिंग में महिला अफसर जली नहीं जलाई गई थी, पानी की बोतल से साजिश का हुआ खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260121 085404 4440
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: LIC बिल्डिंग में आग लगती है और एक महिला अधिकारी की मौत हो जाती है. एक साथी पुरुष कर्मचारी भी थोड़ा झुलस गया था. अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल जाती है. पुलिस को शुरू में लग रहा था कि बिल्डिंग में आग लगने की वजह एक हादसा थी तभी जांच में पानी की बोतलों में पेट्रोल मिलता है और मर्डर की गुत्थी सुलझ जाती है.

    यह मामला चौंका रहा क्योंकि जूनियर अफसर ने ही ब्रांच मैनेजर को मारने के लिए साजिश रची थी. उसने पहले लाइट काटी, चेन से गेट लॉक किया फिर जो किया हैरान कर देगा.

    यह मामला तमिलनाडु के मदुरै का है. पिछले महीने महिला अधिकारी कल्याणी नांबी (54) की आग में जलकर मौत हो गई थी. अब पता चला है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी जिसे नांबी के सहयोगी ने ही अंजाम दिया. पुलिस ने असिस्टेंट प्रशासनिक अधिकारी डी. राम (46) को गिरफ्तार कर लिया है. सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई की परतें खुलने लगीं.

    जूनियर अफसर ने गढ़ी कहानी

    17 दिसंबर को वेस्ट वेली स्ट्रीट पर स्थित एलआईसी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग लगी थी. नांबी यहां सीनियर ब्रांच मैनेजर थीं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें शक था कि बिल्डिंग में आग लगना एक एक्सीडेंट था. राम ने उन्हें बताया था कि एक नकाबपोश आदमी ऑफिस में घुस आया था और कल्याणी के गहने लूटने की कोशिश की फिर उसी ने ऑफिस में आग लगा दी.

    पेट्रोल, ट्यूब और…

    बाद में पूछताछ के दौरान राम ने विरोधाभासी बयान दिए. पुलिस को शक होने लगा. पुलिस ने गहराई से जांच की तो राम के केबिन से कुछ पानी की बोतलें मिलीं. खोलकर देखा गया तो उसमें पेट्रोल भरा था. आगे जांच की गई तो चश्मा पहनने वाले राम की बाइक से पेट्रोल निकालने के लिए इस्तेमाल की गई एक ट्यूब भी बरामद हुई. कल्याणी के बेटे ने पुलिस को बताया कि राम ने उस रात उन्हें फोन किया था और पुलिस को अलर्ट करने के लिए कहा था. इन बातों से हत्या की साजिश का खुलासा करने में मदद मिली. अब सवाल यह है कि राम ने कल्याणी की हत्या क्यों की?

    यह भी पढ़ें :  सविता की मौत के बाद उठे सवालों पर शिवाय हॉस्पिटल प्रबंधन का बड़ा जवाब.....हमने आखिरी सांस तक बचाने की कोशिश की, लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल की छबि खराब करना अनुचित, प्रबंधन हर जाँच के लिए तैयार

    जूनियर अधिकारी ने गुस्से में रची सीनियर की हत्या की साजिश

    दरअसल, जांच में पता चला कि कुछ इंश्योरेंस एजेंटों ने कल्याणी से शिकायत की थी कि राम लंबे समय से 40 से ज्यादा डेथ क्लेम लटकाए हुए हैं. कल्याणी ने राम को बुलाकर पूछा. उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि वह सीनियर्स को इसकी जानकारी देंगी. पुलिस का कहना है कि ऐसे में राम ने कल्याणी की हत्या की साजिश रची. उसने एकसाथ कल्याणी को मारने और क्लेम की पेंडिंग फाइलों को आग लगाकर जलाने की तैयारी की.

    लाइट काटी, गेट लॉक किया और छिड़क दिया पेट्रोल

    17 दिसंबर की रात करीब 8.30 बजे कल्याणी अपने केबिन में ही थीं. राम ने बिल्डिंग की मेन बिजली सप्लाई बंद कर दी. उसने विभाग को ईमेल से शिकायत भेजी और कहा कि सप्लाई में कुछ गड़बड़ है. रिपेयर का अनुरोध किया. बाद में उसने मेन कांच के दरवाजे को चेन से बंद कर दिया. इसी से होकर लॉबी में जाने का रास्ता था.

    लाइट गई तो कल्याणी ने देखा कि कोई मेन दरवाजे को लॉक करने की कोशिश कर रहा है. कुछ गड़बड़ महसूस होने पर वह मदद के लिए चिल्लाईं लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. राम उनके सामने आया और कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. पूरा केबिन आग की लपटों में घिर गया. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इसके बाद राम ने इसे एक हादसा दिखाने के लिए अपने केबिन में भी आग लगा दी. इस दौरान वह खुद भी जल गया. सख्ती से पूछताछ करने पर राम ने हत्या की बात कबूल कर ली है.

    यह भी पढ़ें :  Korba: अंतरराज्यीय बैंक सेंधमारी गिरोह का पर्दाफाश, रोहतक (हरियाणा) से दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त

    यह भी पढ़ें::जिसने लगाया बहुत ही हाई-टेक हिडन कैमरा, उसकी देनी पड़ेगी दाद! हर एंगल से नजर आ गई डीजीपी की काली करतूत

    यह भी पढ़ें::एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या, अगले महीने परिवार में एक बेटी की होने वाली थी शादी, पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल

    यह भी पढ़ें::ड्राइवर ने अपनी मालकिन का नहाते हुई बनाई अश्लील वीडियो, फिर दबाव बनाकर अपने साथी संग 2 महीने तक किया दुष्कर्म, शिकायत के बाद फरार हुए दोनों आरोपी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026

    स्मार्ट मीटर और बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का जनअभियान तेज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले—जनता की जेब पर बोझ डालने वाली बिजली नीति का कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,823 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,169 Views
    Don't Miss

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से समाज हित में शीघ्र निर्णय लेने…

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.