Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»IND vs USA U19: वर्ल्ड कप में जीत के साथ भारत ने की धमाकेदार शुरुआत, USA को 6 विकेट से हराया
    Featured

    IND vs USA U19: वर्ल्ड कप में जीत के साथ भारत ने की धमाकेदार शुरुआत, USA को 6 विकेट से हराया

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n697158990176849887626289f844d271c9abfae6afc529b57b1ae37b97b82d6d9b938d90939745a9f65028
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका (USA) को 6 विकेट से हरा दिया है। हेनिल पटेल की घातक गेंदबाजी और फिर बारिश से बाधित मैच में बल्लेबाजों के संयम की बदौलत भारत ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया है। भारत आने वाले मैचों में भी अपनी इस लय को बरकरार रखना चाहेगा।

    हेनिल पटेल रहे जीत के हीरो

    मैच की शुरुआत में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई। तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने कहर बरपाते हुए महज 16 रन देकर 5 विकेट झटके। अमेरिका की हालत इतनी खराब थी कि उसके 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव, ऋषभ शिम्पी और रित्विक अप्पीडी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

    बारिश ने रोका था कुछ देर मैच

    अमेरिका की ओर से नीतीश सुदिनी ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। जबकि साहिल गर्ग और अर्जुन महेश ने 16-16 रनों का योगदान दिया। पूरी अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई। भारत की ओर से दीपेश, अम्ब्रिश, वैभव और खिलन पटेल को भी एक-एक सफलता मिली। जब भारतीय टीम 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो बुलावायो के मैदान पर तेज बारिश और खराब रोशनी ने खलल डाला।

    25 रन पर गिर गए थे 3 विकेट

    मैच को काफी देर तक रोकना पड़ा, जिसके बाद डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत ओवरों की संख्या घटाकर 37 कर दी गई और भारत को 96 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत थोड़ी डगमगा गई थी। आक्रामक ओपनर वैभव सूर्यवंशी महज 2 रन बनाकर रित्विक का शिकार बने। इसके बाद वेदांत त्रिवेदी (2 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (19 रन) भी पवेलियन लौट गए। एक समय भारत ने 25 रन पर 3 विकेट खो दिए थे और मैच फंसता हुआ नजर आ रहा था।

    यह भी पढ़ें :  बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों के कारण आम जनता परेशान, 400 यूनिट मुफ्त बिजली योजना बहाल करे सरकार: पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

    हालांकि, इसके बाद भारतीय मध्यक्रम ने मोर्चा संभाला और बिना कोई और विकेट खोए 96 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत ने 7 विकेट शेष रहते यह मुकाबला जीत लिया। अमेरिका के गेंदबाज रित्विक ने विकेट लेने के बाद काफी आक्रामक जश्न मनाया, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

    भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया, आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, डी. दीपेश।

    अमेरिका: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनित झाम्ब, नीतीश सूदिनी, अर्जुन महेश, अमरिंदर गिल, सबरीश प्रसाद, आदित काप्पा, साहिल गर्ग, अमोघ रेड्डी अरेपल्ली, रित्विक अप्पिडी, ऋषभ शिम्पी।

    यह भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का कहर, मांझे ने ले ली एक ही दिन में 10 लोगों की जान, इनमें से तीन एक ही परिवार के….
    यह भी पढ़ें: झूठ बोलकर घर से निकला बेटा, प्रयागराज में बन गया संन्यासी; फिर ढूंढते हुए जब मां प्रयागराज पहुंची ….
    यह भी पढ़ें: 40 फीसदी मुस्लिम आबादी…इस राज्य में कट्टरपंथियों ने उठाई अलग मुस्लिम जिले की मांग
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026

    भाजपा महिला मोर्चा के तीज उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की मनमोहक छटा

    August 10, 2026

    व्यापारियों के महाकुंभ में ऑनलाइन खरीदी-बिक्री और विदेशी कंपनियों पर नियंत्रण सहित जीएसटी सरलीकरण, रिफंड एवं व्यापारी सुरक्षा की मांग – अशोक मोदी

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,824 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,474 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,170 Views
    Don't Miss

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    आज का राशिफल : मेष राशिफल, 11 अगस्त 2026 : आज 11 अगस्त को चंद्रदेव…

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.