प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 11 जनवरी को कोरबा दौरा संभावित, यातायात में किया जाएगा बदलाव

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जनवरी को एक दिवसीय संभावित प्रवास पर कोरबा जिला पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे आईटीआई तानसेन चौक के समीप संचालित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित बैगा पुजेरी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री गौरा-गौरी पूजा कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
मुख्यमंत्री के संभावित कोरबा आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रवास और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस संबंध में यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का चार्ट जारी किया है, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात नियंत्रित रहेगा और जरूरत अनुसार वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी किए गए ट्रैफिक चार्ट का पालन करें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें: कार ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, पैर में आयी चोट, कार के नीचे आने से बाल-बाल बची शिक्षिका, घटना उपरांत वाहन चालक फरार

यह भी पढ़ें :  यूपी में वंदे भारत एक्सप्रेस पलटाने की साजिश! लोगों की सूझबूझ से टला हादसा...वरना बिछ जाती यात्रियों की लाशें

यह भी पढ़ें: डायल 112 के चालक सहित 5 ने किया गैंगरेप, पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: 5 साल के अफेयर के बाद की शादी, पत्नी को पढ़ा-लिखाकर दरोगा बनाया, अब उसी ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दर्ज कराया केस, पढ़िए पूरी खबर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -