Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Toll Tax से बचने की कोशिश पड़ी भारी! जोहड़ में गिरी कार, बहन को एग्जाम दिलाने जा रहे भाई की डूबने से मौत
    Featured

    Toll Tax से बचने की कोशिश पड़ी भारी! जोहड़ में गिरी कार, बहन को एग्जाम दिलाने जा रहे भाई की डूबने से मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6963958431768001054206356be9a30eb768ea8ae1212980081f41ab90a68e83cfdc8d1a41b9fb9f163cd1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    यमुनानगर/स्वराज टुडे: हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव कान्हड़ी खुर्द में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक नई क्रेटा कार गांव के पास बने जोहड़ (पोखर) में गिर गई। कार में भाई-बहन सवार थे। हादसे में भाई की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

    हिमांशु के रूप में हुई मृतक की पहचान

    मृतक युवक की पहचान प्रोफेसर कॉलोनी निवासी हिमांशु पुत्र कृष्ण लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु शुक्रवार सुबह अपनी बहन तान्या को जीरकपुर परीक्षा दिलाने के लिए नई क्रेटा कार से गया था। परीक्षा के बाद दोपहर के समय दोनों वापस यमुनानगर लौट रहे थे।

    गांव के रास्ते से निकलने का फैसला पड़ा भारी

    वापसी के दौरान जब वे मिल्क माजरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे, तो टोल टैक्स से बचने के लिए उन्होंने गांव कान्हड़ी खुर्द के रास्ते से निकलने का फैसला किया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह रास्ता अक्सर वाहन चालक टोल बचाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह रास्ता काफी संकरा है और सड़क के किनारे जोहड़ बना हुआ है।

    सामने से आती कार बनी हादसे की वजह

    ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अंदर रास्ता काफी तंग है। इसी दौरान सामने से एक अन्य कार आ गई। दोनों वाहनों के बीच रास्ता कम होने के कारण हिमांशु का संतुलन बिगड़ गया और उनकी कार सड़क से फिसलकर नीचे जोहड़ में जा गिरी। कार पलट गई और पानी में डूबने लगी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 10 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

    हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बिना देर किए उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से कार को जोहड़ से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों भाई-बहन को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया, जबकि तान्या का इलाज जारी है।

    सुरक्षा इंतजामों की कमी पर उठे सवाल

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। जोहड़ के आसपास न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही कोई सुरक्षा बैरिकेड या रेलिंग मौजूद है। अंधे मोड़ और संकरी सड़क के कारण यहां हमेशा दुर्घटना का hookup बना रहता है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जोहड़ के आसपास पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।

    चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और सड़क किनारे मजबूत बैरिकेडिंग की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। एक युवक की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है और लोग इस हादसे को प्रशासन की लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: लाखों की धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल दाखिल, सीएम साय ने कहा- कानून सबके लिए बराबर

    यह भी पढ़ें :  IND vs WI: इन 3 गलतियों के कारण 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया

    यह भी पढ़ें: खाना तैयार होने में हो गई देरी, गुस्साए पति ने पत्नी को फावड़े से काट डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को फांसी की सजा, 56 दिनों में आया 46 पन्नों का फैसला..लेकिन बचने के खुले हैं अब भी कई रास्ते

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    28 साल के युवा करोड़पति शिवा की संदिग्ध मौत : WhatsApp चैट से खुले अहम राज, प्रेमिका समेत 5 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    October 14, 2026

    राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,019 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी…..विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    October 14, 2026

    डॉ. रमन सिंह की सामाजिक सहभागिता की सराहना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा अग्रसेन जयंती पर…

    Agra: आलू-चावल का पुलाव खाने के बाद दो मासूम भाइयों की मौत, माता – पिता और बहन की हालत गंभीर

    October 14, 2026

    Korba: CSEB ग्राउंड में निर्माण को लेकर शिकायत पर नगर निगम ने कराई जांच, इलेक्ट्रिक रोलर के लिए शेड बनाए जाने की हुई पुष्टि – धनेश कुमार सिंह

    October 14, 2026

    Raipur: ज्वेलरी दुकान से 1.88 करोड़ रुपये के सोने, चांदी एवं हीरे के आभूषणों की धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

    October 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.