Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन; 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Featured

    वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन; 49 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6961450471767806338857bb5ed682ee9f9788c2977a2eaf5457902e55dc9a1fc7abaee2125b66dd46adcf
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और दिग्गज कारोबारी अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का अमेरिका में इलाज के दौरान निधन हो गया।अग्निवेश 49 साल के थे। अनिल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी।
    उन्होंने भावुक कर देने वाली अपनी पोस्ट में इस दिन को जिंदगी का सबसे बुरा दिन बताया। उन्होंने कहा कि अग्निवेश के साथ अमेरिका में स्कीइंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जिसके बाद से न्यूयॉर्क के माउंट साइनाई अस्पताल में उनका इलाज जारी था। उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन अचानक आए कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका देहांत हो गया।

    बेटे को खोने का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता

    एक्स पर बेहद भावुक कर देने वाली पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने लिखा कि बेटे को खोने का दर्द शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए अपने बेटे को विदा करना असहनीय है। यह हमारी कल्पना से परे दुख है। एक बेटे को अपने पिता से पहले नहीं जाना चाहिए। इस क्षति ने हमें इस कदर तोड़ दिया है कि हम अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे लिए वे सिर्फ मेरे बेटे नहीं थे। वे मेरे दोस्त थे। मेरा गौरव थे। मेरी दुनिया थे। किरण और मैं टूट चुके हैं। फिर भी, अपने इस दुख में हम खुद को याद दिलाते हैं कि वेदांता में काम करने वाले हजारों युवा भी हमारे ही बच्चे हैं।

    अग्निवेश केवल बेटा ही नहीं, मित्र और गर्व भी-अनिल अग्रवाल

    उन्होंने बेटे के उस विश्वास को याद किया, जिसमें वह आत्मनिर्भर भारत की बात करते थे और कहते थे कि देश में किसी चीज की कमी नहीं है। अपने बेटे की स्मृति में अनिल अग्रवाल ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वे पहले की तरह अपनी आय का बड़ा हिस्सा समाजसेवा में लगाते रहेंगे और अब और भी सरल जीवन जीने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने परिवार, मित्रों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का आभार भी जताया। बयान के अंत में उन्होंने लिखा कि अग्निवेश हमारे दिलों, हमारे काम और उन सभी लोगों की जिंदगी में जीवित रहेंगे जिन्हें उन्होंने छुआ। मैं उनके प्रकाश को आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा।

    यह भी पढ़ें :  स्कूल शिक्षा विभाग की निगरानी पर बड़ा सवाल! बच्चों से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और शिक्षकों के कठोर व्यवहार पर कब जागेगा प्रशासन?

    कौन थे अग्निवेश?

    अग्रवाल ने बताया कि अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। एक मध्यमवर्गीय बिहारी परिवार से आने वाले अग्निवेश ने जीवन में खेल, संगीत और नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने मेयो कॉलेज, अजमेर से पढ़ाई की, इसके बाद फुजैराह गोल्ड की स्थापना की और हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। अपने पेशेवर योगदान के साथ-साथ वे सरल, संवेदनशील और मानवीय स्वभाव के लिए जाने जाते थे।

    यह भी पढ़ें: ‘कितनी मस्जिदें गिराओगे?’ फैज-ए-इलाही के पास अतिक्रमण अभियान पर भड़के इमरान, सरकार की कमजोरी पर सवाल

    यह भी पढ़ें: पति के मोबाइल का कॉल रिकॉर्ड देखकर आग बबूला हुई महिला, संदेह में छात्रा को बीच बाजार बाल खींच-खींचकर पीटा, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: हेल्थ न्यूज़: 21 साल के युवक को बिना तंबाकू के हुआ कैंसर, डॉक्टर ने बताया चौंकाने वाला कारण

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026

    विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार

    October 31, 2026

    बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मिले मुआवजा: रामकिशुन; प्रति एकड़ 15 हजार रुपये देने और खाद-बीज के दाम घटाने की उठाई मांग

    October 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,056 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,424 Views
    Don't Miss

    डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू, चयनित विद्यार्थी अभिभावक के साथ सुबह 10 बजे तक सी-पेट स्याहीमुड़ी में दें उपस्थिति

    October 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  डीएमएफटी कोरबा की पहल डीआईएसएचए (विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा उपलब्धि के लिए…

    जेल में निरुद्ध श्रद्धा दुबे को लेकर मॉडल ने किया सनसनीखेज खुलासा, एक बड़े अधिकारी के साथ रात बिताने को डाला था दबाव, इनकार करने पर की हैवानियत

    October 31, 2026

    Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’…पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    October 31, 2026

    पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

    October 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.