Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»10 लड़कियों के बाद पैदा हुआ पहला लड़का,19 साल से थी बेटे की चाह, परिवार में जश्न का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता
    Featured

    10 लड़कियों के बाद पैदा हुआ पहला लड़का,19 साल से थी बेटे की चाह, परिवार में जश्न का माहौल, बधाई देने वालों का लगा तांता

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 7, 2026Updated:January 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6959610051767756886415369c3098dfd7ea8ddeaaed17bae041c2302867be3e10eeaf7819239748f64819
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जींद/स्वराज टुडे: हरियाणा के एक दंपति को बेटे की चाह इस कदर थी कि वह 19 साल से इसके इंतजार में थे। आखिरकार वह इंतजार खत्म हो गया और 10 लड़कियों के बाद एक लड़के का जन्म हुआ। यह मामला जींद जिले का है, जहां फतेहाबाद के रहने वाले एक दंपती को शादी के 19 साल बाद बेटा पैदा हुआ है।

    इस बेटे की चाह में यह दंपति 10 लड़कियों को पैदा कर चुके थे, लेकिन 11वीं संतान के रूप में उनका लड़का हुआ। लड़के के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। चौंकाने वाली बात यह है कि 11वीं संतान को जन्म देने वाली मां एकदम सुरक्षित है। इस महिला की 11वीं संतान यानी उनका पहला लड़का नॉर्मल डिलीवरी के जरिए हुआ।

    12वीं क्लास में पढ़ती है उनकी बड़ी बेटी

    फतेहाबाद जिले में भूना के गांव ढाणी भोजराज निवासी संजय 10 बेटियों के पिता बन चुके हैं। शादी के बाद से ही उन्हें बेटे की चाह थी, लेकिन वह अब जाकर पूरी हुई है। 10 बेटियों के पिता संजय बेटे होने की खुशी में बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। उनका कहना है कि उन्हें बेटे की चाह पहले से ही थी। इसी चक्कर में 10 बेटियां हो गईं। हालांकि वह बेटियों को भी बेटों के समान ही पालते पोसते हैं। उनकी बड़ी बेटी की उम्र 18 साल हो चुकी है जो कि 12वीं कक्षा में पढ़ती है।

    नॉर्मल हुई डिलीवरी

    संजय ने अपनी पत्नी की 11वीं डिलीवरी घर से करीब 50 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट अस्पताल में कराई। हैरानी वाली बात यह है कि 10 बेटियों को जन्म देने के बाद संजय की पत्नी ने 11वें बच्चे को भी नॉर्मल तरीके से ही जन्म दिया। हालांकि बच्चे में जन्म के वक्त खून की कमी थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसे खून चढ़ाया। 10 बेटियों के बाद बेटे के जन्म से न सिर्फ माता-पिता खुश हैं बल्कि परिवार में भी अलग ही खुशी का माहौल है। संजय की मां पोता होने से बेहद खुश हैं।

    यह भी पढ़ें :  भोपाल में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली, 15 जिलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

    बेटे का नाम रखा दिलखुश

    फतेहाबाद के भूना के गांव ढाणी भोजराज के रहने वाले संजय की शादी 2007 में राजस्थान के भादरा में सुनीता से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद उनके बेटी हुई थी। संजय ने बताया कि वह परिवार में अकेला है और बेटा चाहता था। मगर एक के बाद एक लड़कियां हुई। मगर उन लड़कियों को भगवान का आशीर्वाद समझा। इसके बाद अब 19 साल बाद 10 बेटियों के बाद बेटा पैदा हुआ है।

    संजय का कहना है कि उनकी सभी बेटियां एक ही स्कूल में पढ़ती हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी 18 साल की है जो 12वीं में पढ़ती है। दूसरी बेटी 11वीं में है। संजय को अपनी सभी 10 बेटियों के नाम भी याद हैं और उन्होंने 11वें बच्चे यानी लड़के का नाम दिलखुश रखा है।

    यहां देखें वायरल वीडियो

    https://x.com/AAPforNewIndia/status/2008409573787652596?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2008409573787652596%7Ctwgr%5E844006176c2cef7219c9784526130ad29f1ba7d1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

    यह भी पढ़ें:नौकर, ड्राइवर सब करोड़पति…सपा नेता का ऐसा जलवा, चौंक गए DM साहब भी

    यह भी पढ़ें:जमीन के भीतर से 60 घरों को मिल रही थी फ्री में बिजली, रहस्य से उठा पर्दा तो अधिकारियों के उड़ गए होश

    यह भी पढ़ें:उम्रकैद के बावजूद राम रहीम को मिली 405 दिन की पेरोल! 8 साल में 15 बार जेल से मिली छुट्टियां, जानिए कैसे होता है ये संभव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026

    ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी पर उनके ही बैच की एक महिला IPS प्रोबेशनर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सदमें में रेड्डी ने की खुदकुशी की कोशिश

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ में 17 करोड़ का सर्पदंश घोटाला ! ‘डायमंड सिंडिकेट’ का पर्दाफाश, अब तक 17 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए दिमाग को हिला देने वाली खबर

    July 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,773 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,448 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,138 Views
    Don't Miss

    कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के छठवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न

    July 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: सीतामणी चौक में कर्ष परिवार के तत्वावधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

    भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने वार्ड क्र.18 में निर्माण कार्यों का किया गहन निरीक्षण, गुणवत्ता और जलभराव समाधान पर दिया विशेष जोर

    July 22, 2026

    अग्रसेन भवन दर्री में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्‍यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्‍न

    July 22, 2026

    राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.